Cricket
IPL 2022: लगातार तीन हार के बाद से भी गेंदबाजी कोच Shane Bond को मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों से वापसी की उम्मीद

IPL 2022: लगातार तीन हार के बाद से भी गेंदबाजी कोच Shane Bond को मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों से वापसी की उम्मीद

IPL 2022: लगातार तीन हार के बाद से भी MI bowling Coach Shane Bond को Mumbai Indians के गेंदबाजों से वापसी की उम्मीद Shane Bond
IPL 2022: मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग के शुरूआती तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है लेकिन टीम के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड (MI bowling Coach Shane Bond) को अपने गेंदबाजों से जल्द ही बदलाव की उम्मीद है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in IPL 2022: […]

IPL 2022: मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग के शुरूआती तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है लेकिन टीम के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड (MI bowling Coach Shane Bond) को अपने गेंदबाजों से जल्द ही बदलाव की उम्मीद है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: उन्होंने कहा कि इस बदलाव के लिए पांच बार की चैंपियन टीम को अपनी योजना के मुताबिक गेंदबाजी करनी होगी , जिसकी शुरुआत शुक्रवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ मैच से होगी। इसे ठीक करना काफी आसान है। अगर हम अपनी योजनाओं पर टिके रहते हैं और उसी मुताबिक गेंदबाजी करते है तो मुझे लगता है कि आप बदलाव देखेंगे।’’

IPL 2022: उन्होंने कहा, ‘‘ जैसा की मैंने कहा है , हम कुछ मौकों पर अपनी योजना में सफल भी रहे है। हमने पिछले मैच में आंद्रे रसेल के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी। हम वेंकटेश अय्यर को काफी हद तक रोके रखने में सफल हुए थे। हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती दबाव के समय सही दिशा में गेंदबाजी करना है, जिसमें हम अब तब विफल रहे है।’’

मुंबई इंडियंस को बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) से 5 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। यह हार MI की लगातार तीसरी हार थी। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अभी तक इस सीजन में अपना जीत का खाता तक नहीं खोला है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick