Cricket
IPL 2022: Mumbai Indians के लिए बड़ी खुशखबरी, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड Jofra Archer के लिए अपने निर्णय पर दोबारा से करेगी विचार

IPL 2022: Mumbai Indians के लिए बड़ी खुशखबरी, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड Jofra Archer के लिए अपने निर्णय पर दोबारा से करेगी विचार

IPL 2022: Mumbai Indians के लिए बड़ी खुशखबरी, ECB Jofra Archer के लिए अपने निर्णय पर दोबारा से करेगी विचार, IPL 2022 Auction
IPL 2022-IPL 2022 Auction: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए एक खुशखबरी सुनने में आ रही है। ऐसा लग रहा है कि जोफ्रा ऑर्चर (Jofra Archer) को खिलाने के लिए मुंबई इंडियंस कुछ ज्यादा ही उत्सुक है। मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा ऑर्चर को 8 करोड़ में खरीदा। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ( ECB) ने […]

IPL 2022-IPL 2022 Auction: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए एक खुशखबरी सुनने में आ रही है। ऐसा लग रहा है कि जोफ्रा ऑर्चर (Jofra Archer) को खिलाने के लिए मुंबई इंडियंस कुछ ज्यादा ही उत्सुक है। मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा ऑर्चर को 8 करोड़ में खरीदा। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ( ECB) ने मेगा ऑक्शन के पहले घोषणा की थी कि जोफ्रा ऑर्चर चोट के चलते आईपीएल 2022 के लिए मौजूद नहीं हो सकेंगे। अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड जोफ्रा ऑर्चर पर दिए निर्णय के बारे में वापस से विचार करने को तैयार है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022-IPL 2022 Auction: ऑर्चर (Jofra Archer) ने एक बार फिर अपनी कोहनी का स्कैन कराया है और उनके रिजल्ट काफी बेहतर हैं। यूके के कुछ अखबारों की रिपोर्टों के अनुसार, ईसीबी (ECB) अगले महीने अपने फैसले पर फिर से विचार कर सकता है और आर्चर को आईपीएल 2022 में कुछ मैचों के लिए अनुमति दे सकता है। हालांकि अभी बात के लिए समय है।

IPL 2022-IPL 2022 Auction: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने ऑर्चर (Jofra Archer) को ऑक्शन में 8 करोड़ में खरीदा। 26 साल के खिलाड़ी का चयन उनके 2023 और 2024 सीजन में उपलब्ध होने पर आधारित था। ईसीबी शुरू से ही इस बात पर जोर दे रहा था कि ऑर्चर इस सीजन में आईपीएल से नहीं जुड़ सकते। लेकिन अब द डेली टेलीग्राफ ने खबर दी है कि अगले महीने इस बारे में फिर से विचार किया जाएगा।

द डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक ईसीबी इस साल ऑर्चर (Jofra Archer) को टेस्ट मैचों के लिए नहीं बुलाएगा लेकिन टी20 में वापसी की संभावना है। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि ऑर्चर द हंड्रेड में शामिल हो सकते हैं और उन्हें आईपीएल में कुछ गेम खेलने की अनुमति दी जा सकती है। आर्चर पहले से ही अपने इंग्लैंड के खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।

आर्चर ने 2020 की शुरुआत के बाद से इंग्लैंड के 26 टेस्ट मैचों में से सिर्फ छह मैच खेले हैं और उन्होंने पिछले मार्च में भारत में टी20 सीरीज के बाद से किसी भी फॉर्मेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। उन्होंने कहा, ‘अभी, मैं सब कुछ कर सकता हूं लेकिन यह छोटे कदम हैं। ‘मुझे नहीं पता कि मैं कब मैच खेलूंगा, मैं बस कोशिश कर रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि मैं जल्द ही इन सब से उभर सकूं।

IPL 2022-IPL 2022 Auction: नीता (Mumbai Indians Owner Nita Ambani) ने नीलामी के बाद कहा, ‘‘मुंबई इंडियन्स का हमेशा लघुकालीन लक्ष्य और दीर्घकालीन विजन होता है। हमने जो खिलाड़ी खरीदे हैं उनमें से कुछ दीर्घकालीन विजन को देखते हुए खरीदे गए हैं। हमें हमारे प्रशंसकों को आश्वस्त करना था कि नीलामी में हमने अपना सर्वश्रेष्ठ किया और खिलाड़ियों को ध्यान में रखते हुए हमें उम्मीद है कि हम अच्छा खेलकर अपने प्रशंसकों को खुश कर पाएंगे। लेकिन हमें जो मिला हम उससे खुश हैं।’’

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick