Cricket
IPL 2022: मुंबई इंडियंस में हुआ बड़ा बदलाव, मोहम्मद अरशद खान की जगह टीम में Kumar Kartikeya Singh को मिला मौका

IPL 2022: मुंबई इंडियंस में हुआ बड़ा बदलाव, मोहम्मद अरशद खान की जगह टीम में Kumar Kartikeya Singh को मिला मौका

IPL 2022: Mumbai Indians में हुआ बड़ा बदलाव, मोहम्मद अरशद खान की जगह टीम में Kumar Kartikeya Singh को मिला मौका, Mohd Arshad Khan, MI
IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का अभी तक प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। 8 लगातार हार के साथ ही एमआई आधिकारिक तौर पर आईपीएल 2022 प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। मुंबई इंडियंस ने आगामी मैचों के लिए टीम में कुछ आवश्यक बदलाव किए हैं। टीम में कुमार […]

IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का अभी तक प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। 8 लगातार हार के साथ ही एमआई आधिकारिक तौर पर आईपीएल 2022 प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। मुंबई इंडियंस ने आगामी मैचों के लिए टीम में कुछ आवश्यक बदलाव किए हैं। टीम में कुमार कार्तिकेय सिंह (Kumar Kartikeya Singh) को मोहम्मद अरशद खान (Mohd Arshad Khan) की जगह पर मौका दिया जा रहा है। एमआई (MI) की अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 30 मई को खेला जाएगा। इस मैच में बाएं हाथ के स्पिनर कार्तिकेय सिंह को मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल किया जाएगा। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

मुंबई ने कार्तिकेय सिंह को मोहम्मद अरशद खान (Mohd Arshad Khan) की जगह टीम में शामिल किया गया है, जो चोट के काऱण आईपीएल 2022 के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। आईपीएल द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर इसकी पुष्टि की गई है।

IPL 2022: कुमार कार्तिकेय सिंह घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं। 2018 में डेब्यू करने के बाद उन्होंने अब तक 9 फर्स्ट क्लास, 9 लिस्ट ए और 8 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम क्रमश: 35, 18 और 9 विकेट दर्ज हैं।

मुंबई इंडियंस ने कार्तिकेय सिंह को 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। वह पहले से ही मुंबई इंडियंस की सपोर्ट टीम का हिस्सा थे। कार्तिकेय सिंह ने नेट्स में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था, जिसके चलते उन्हें टीम में मौका दिया गया है।

IPL 2022: बता दें कि इस सीजन अब तक मुंबई की टीम जीत का खाता खोलने में नाकाम रही है। पांच बार की चैंपियन मुंबई को लगातार 8 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई अपना अगला मुकाबला 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेलेगी।

 

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick