Cricket
IPL 2022 Best Catches: देखें आईपीएल 2022 के सबसे अद्भुत और निराले कैच- Watch Video

IPL 2022 Best Catches: देखें आईपीएल 2022 के सबसे अद्भुत और निराले कैच- Watch Video

IPL 2022 Best Catches: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2022 सीजन काफी रोमांचित है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी के बारे में तो हन पहले ही आपको काफी कुछ बता चुके हैं लेकिन आज की ये खबर आईपीएल 2022 के सबसे अद्भुत और निराले कैच के बारे में है। चेन्नई सुपर किंग्स के अंबाती रायडू (Ambati […]

IPL 2022 Best Catches: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2022 सीजन काफी रोमांचित है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी के बारे में तो हन पहले ही आपको काफी कुछ बता चुके हैं लेकिन आज की ये खबर आईपीएल 2022 के सबसे अद्भुत और निराले कैच के बारे में है। चेन्नई सुपर किंग्स के अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने जहां एक हाथ से कैच थामा तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) ने अपनी बाईं ओर हवा में लपककर गेंद को पकड़ा। आइए जानें आईपीएल 2022 के उन कैच के बारे में जिनको देखकर सभी दंग रह गए। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

1- अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu)- (सीएसके बनाम आरसीबी)
IPL 2022 Best Catches: सीएसके के बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने एक हाथ से शानदार कैच लपककर सभी को हैरान कर दिया। 36 वर्षीय रायडू ने अपने इस कैच से सभी फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह कैच आरसीबी के खिलाफ रवींद्र जडेजा की गेंद पर लिया गया। तेज गेंदबाज आकाश दीप ने एक्स्ट्रा कवर पर गेंद को आगे मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद उछल गई। रायडू शॉर्ट एक्स्ट्रा कवर में खड़े थे, उन्होंने उस गेंद का अनुमान लगा लिया और दाहिने ओर हवा में डाइव लगाते हुए ये शानदार कैच लिया।

2- राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi)- (SRH vs GT)
Indian Premier League- SRH के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी के शानदार कैच ने भुवनेश्वर कुमार और कमेंटेटर डैनी मॉरिसन को भी हैरान कर दिया। कवर्स पर तैनात त्रिपाठी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ कैच लपका। शुभमन गिल ने गेंद को कवर के माध्यम से मारा और उन्हें लगा कि यह एक बाउंड्री है। त्रिपाठी ने गिल की इस योजना को विफल करार दिया। उन्होंने हवा में डाइव लगाई और कैच लपका। त्रिपाठी के प्रयासों की SRH टीम के साथियों और दर्शकों ने सराहना की।

3- कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) (KKR vs DC)
गेंदबाज भी कुलदीप और कैच पकड़ने वाले भी कुलदीप। अपनी पूर्व टीम केकेआर के खिलाफ गेंदबाजी करते कुलदीप यादव ने उमेश यादव शानदार कैच लपककर उन्हें पवेलियन रवाना किया। कुलदीप ने उमेश को एक धीमी गेंद फेंकी और जिसपर उमेश यादव ने स्लॉग-स्वेग कर गए। गेंद सीधे हवा में चली गई। कुलदीप को जल्दी ही एहसास हो गया कि इनर सर्कल में कोई फील्डर नहीं है। उन्होंने कैच लेने का जिम्मा अपने ऊपर लिया और मिड-विकेट की तरफ तेजी से दौड़े और आगे की ओर डाइव लगाकर इस शानदार कैच को लिया।

4- शुभमन गिल (Shubman Gill)- (GT vs LSG)
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज शुभमन गिल ने एलएसजी के खिलाफ टीम के पहले मैच के दौरान बेहतरीन कैच लपके। गुजरात टाइटन्स के गेंदबाज वरुण आरोन ने एक बाउंसर फेंकी और लुईस ने गेंद को तेजी से बाउंड्री की ओर मारा। जैसे ही गेंद हवा में ऊपर गई, शुभमन गिल, जो मिड-विकेट पर तैनात थे, पीछे की ओर दौड़ने लगे। गिल ने इस नामुमकिन कैच को लपकने के लिए लगभग 20 गज की दूरी तय की। एक बार के लिए भी उन्होंने गेंद पर नजर नहीं डाली।

5- लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) – (PBKS vs CSK)
पीबीकेएस के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने सीएसके के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो की गेंद पर आश्चर्यजनक कैच लपका। ब्रावो ने गेंद को डिफेंड करने की कोशिश की, लेकिन अवॉर्ड बाउंस होने की वजह से नहीं कर सके. लिविंगस्टोन ने कुछ शानदार त्वरित रिफ्लेक्सिस दिखाए और इस ऑन-हैंड सनसनीखेज कैच को पूरा करने के लिए बाईं ओर डाइव लगाया।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick