Cricket
IPL 2022: पहली जीत के बाद Delhi Capitals के लिए पाकिस्तान से आई बुरी खबर

IPL 2022: पहली जीत के बाद Delhi Capitals के लिए पाकिस्तान से आई बुरी खबर

IPL 2022: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने मुंबई  के खिलाफ अपने पहले मुक़ाबले में जीत दर्ज़ की है लेकिन उनकी मुश्किलें फिर भी कम होती नज़र नहीं आ रही है। दिल्ली के प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) पहले से ही चोटिल हैं वहीं अब दिल्ली के लिए पाकिस्तान […]

IPL 2022: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने मुंबई  के खिलाफ अपने पहले मुक़ाबले में जीत दर्ज़ की है लेकिन उनकी मुश्किलें फिर भी कम होती नज़र नहीं आ रही है। दिल्ली के प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) पहले से ही चोटिल हैं वहीं अब दिल्ली के लिए पाकिस्तान से एक बुरी खबर आई है। ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) के चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज और टी20 से बाहर होने की संभावना है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

मिशेल मार्श जो वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तानी दौरे पर हैं और 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम का हिस्सा हैं उन्हें कूल्हे में चोट लगने के बाद उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ आगामी एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के सिमित ओवर के कप्तान एरोन फिंच ने कहा, हमें लगता है, प्रशिक्षण के दौरान उन्हें कूल्हे पर चोट लगी है। इसलिए हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि वह कैसे उबरते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह कल जैसा महसूस कर रहे थे और उसके आधार पर वह श्रृंखला के लिए उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें: IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कोच Ashish Nehra ने किया बड़ा खुलासा, कहा- कप्तान Hardik Pandya नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं

मिशेल मार्श की चोट दिल्ली कैपिटल्स के लये काफी भारी पड़ सकती है। आपक बता दें कि मिशेल मार्श ने आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके चलते दिल्ली ने उन्हें मेगा ऑक्शन में अपने मिडिल आर्डर को मजबूत करने के लिए टीम से जोड़ा था।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick