Cricket
IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स को मिली राहत; सभी खिलाड़ी कोरोना निगेटिव, सीएसके के लिए मैच को मिली हरी झंडी

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स को मिली राहत; सभी खिलाड़ी कोरोना निगेटिव, सीएसके के लिए मैच को मिली हरी झंडी

दिल्ली कैपिटल्स की लगातार हार पर कोच रिकी पोंटिंग का बयान, कहा- ‘हम अभी अच्छे प्रदर्शन से दूर’
IPL 2022: आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के ऊपर एक के बाद समस्याएं आती जा रही है। अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs DC) से मुकाबले के पहले दिल्ली के कैंप से एक बुरी खबर सामने आई है। दिल्ली कैपिटल्स का एक नेट बॉलर (Net Bowler) कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव […]

IPL 2022: आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के ऊपर एक के बाद समस्याएं आती जा रही है। अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs DC) से मुकाबले के पहले दिल्ली के कैंप से एक बुरी खबर सामने आई है। दिल्ली कैपिटल्स का एक नेट बॉलर (Net Bowler) कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव (COVID-19 Positive) होने के बाद से उस खिलाड़ी को उसके रूममेट से अलग यानी की आइसोलेट कर दिया गया है। लेकिन इसी के साथ डीसी कैंप के लिए एक राहत वाली खबर भी सामने आई है। सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है और सीएसके के खिलाफ आज के मुकाबले के लिए टीम को हरी झंडी मिल गई है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: नेट बॉलर (Net Bowler) के कोविड पॉजिटिव (COVID-19 Positive) होने के बाद से अब सभी खिलाड़ियों को COVID-19 टेस्ट के एक नए दौर से गुजरना होगा। मैच के सुचारू संचालन के लिए सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट निगेटिव आने की आवश्यकता होगी। जो कि हो गया है। सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट मिगेटिव ही आई है। ये पहली बार नहीं है जब आईपीएल 2022 में डीसी कैंप (Delhi Capitals) से COVID-19 का मामला सामने आया है। इससे पहले भी कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

आज शाम को चेन्नई सुपर किंग्स से मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये बुरी खबर सामने आई। जिसने डीसी की प्लेऑफ की रेस के लिए अड़चने बढ़ा दी है। इंडियन एक्सप्रेस ने एक नेट बॉलर के कोविड पॉजिटिव होने की सूचना पर लिखा कि, “डीसी ने कोरोना पॉजिटिव खिलाड़ी को उसके रूममेट से अलग कर दिया गया है। जो उसके साथ कमरा शेयर कर रहा था।”

इससे पहले मुख्य कोच रिकी पोंटिंग, और खिलाड़ी-टिम सीफर्ट, मिशेल और चार अन्य सहयोगी स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स सीएसके के खिलाफ मैच में आगे बढ़ना चाहेगा। इससे पहले डीसी कैंप में कोरोना के केस मिलने पर पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके मैच को एमसीए स्टेडियम, पुणे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया गया था।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

Editors pick