Cricket
IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर!, Mitchell Marsh चोट के कारण चूक सकते हैं अगले 3-4 मैच से

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर!, Mitchell Marsh चोट के कारण चूक सकते हैं अगले 3-4 मैच से

IPL 2022: Delhi Capitals के लिए बुरी खबर!, Mitchell Marsh चोट के कारण चूक सकते हैं अगले 3-4 मैच से DC, Mitchell Marsh injury
IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को एक झटका लगा है। दिल्ली के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श अभी भी चोट से घायल (Mitchell Marsh injury) हैं। जिसके चलते वे आईपीएल के अगले 3-4 मैच मिस कर सकते हैं। मिचेल मार्श को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 6.50 करोड़ रुपए में खरीदा […]

IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को एक झटका लगा है। दिल्ली के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श अभी भी चोट से घायल (Mitchell Marsh injury) हैं। जिसके चलते वे आईपीएल के अगले 3-4 मैच मिस कर सकते हैं। मिचेल मार्श को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 6.50 करोड़ रुपए में खरीदा था। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में अपने देश के लिए कप्तानी करते हुए वे (Mitchell Marsh) चोटिल हो गए थे। शुरू में यह उम्मीद थी कि वे डीसी के लिए खेलेंगे। लेकिन डीसी ने उन्हें टीम में शामिल नहीं करने और उनके विकल्प के बारे में सोचा। ताकि वे भारत में अपना पुनर्वास जारी रख सकें। डीसी के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने 10 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में मार्श की वापसी बताई थी, लेकिन अब वह इसमें शामिल नहीं हैं।

द टेलीग्राफ के सूत्रों के मुताबिक, अब मार्श (Mitchell Marsh) की परेशानी और बढ़ गई है वे अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। अगले दो-तीन मैचों से उनके चूकने की उम्मीद है। “मिशेल का अभी भी आकलन किया जा रहा है। हमारे अगले मैच से पहले अभी कुछ समय है, उस मैच से पहले हमें कुछ स्पष्टता मिल सकती है।”

IPL 2022: जहां तक ​​दिल्ली (Delhi Capitals) के प्रदर्शन की बात है तो अभी तक दिल्ली की शुरुआत काफी मिली जुली रही है। उन्होंने मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया है, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के हाथों हार का सामना भी करना पड़ा है।

IPL 2022: उनका अगला मैच शनिवार, 16 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ है, जिसमें मार्च का खेलना लगभग पूरी तरह से तय है। इसके साथ ही इस खिलाड़ी के पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अगले दो मैचों से चूकने की भी संभावना है। अभी तक मिली जानकारी के हिसाब से मार्श (Mitchell Marsh) 28 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से वापसी करेंगे।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick