Cricket
IPL 2022 Auction: मेगा ऑक्शन के लिए पाकिस्तान सुपर लीग को बीच में ही छोड़कर भारत आएंगे यह दिग्गज कोच

IPL 2022 Auction: मेगा ऑक्शन के लिए पाकिस्तान सुपर लीग को बीच में ही छोड़कर भारत आएंगे यह दिग्गज कोच

IPL 2022 Auction: ऑक्शन के लिए Pakistan Super League को बीच में ही छोड़कर भारत आएंगे Andy Flower Andy Flower IPL Auction Lucknow Super Giants
Andy Flower IPL Auction, Lucknow Super Giants: आईपीएल के मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Auction) में अब कुछ ही दिनों का समय बाकि है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच लीग की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच एंडी फ्लावर (Andy Flower) पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) […]

Andy Flower IPL Auction, Lucknow Super Giants: आईपीएल के मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Auction) में अब कुछ ही दिनों का समय बाकि है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच लीग की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच एंडी फ्लावर (Andy Flower) पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) को बीच में ही छोड़कर भारत आएंगे। यहां वह आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए रणनीति तैयार करेंगे। यह ऑक्शन 12-13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा। पीएसएल में एंडी फ्लावर मुल्तान सुल्तान के साथ जुड़े हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

ये खिलाड़ी हैं लखनऊ की टीम में

  • लोकेश राहुल (भारत) – 17 करोड़ रुपये – कप्तान
  • मार्कस स्टोइनिस (ऑस्ट्रेलिया) – 9.2 करोड़ रुपये
  • रवि बिश्नोई (भारत) – 4 करोड़ रुपये

दोनों पंजाब टीम से जुड़े रहे हैं
IPL 2022 Auction, Pakistan Super League, Andy Flower: इस साल आईपीएल में दो नई फ्रेंचाइजी (लखनऊ और अहमदाबाद) खेलती हुई नजर आएंगी। हाल ही में लखनऊ ने अपने कोच का एलान किया था। लखनऊ ने फ्लावर को अपना कोच नियुक्त किया था। एंडी इससे पहले 2020 और 2021 के सीजन में पंजाब किंग्स के कोच थे। आईपीएल के इस सीजन में भी फ्लावर और केएल राहुल की कप्तान और कोच की जोड़ी नजर आएगी। इससे पहले यह दोनों पंजाब किंग्स के साथ जुड़े थे।

मुल्तान सुल्तान का प्रदर्शन रहा शानदार
मुल्तान सुल्तान के मीडिया विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एंडी वर्चुअल माध्यम से टीम से जुड़े रहेंगे। 13 फरवरी के बाद वह टीम के साथ फिर जुड़ जाएंगे। मुल्तान सुल्तान्स ने पीएसएल के इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। मुल्तान ने सभी 4 मैच जीते हैं और 8 अंकों के साथ लीग में पहले नंबर पर है। सुल्तान की टीम 10 दिन कोच के बिना रहेगी। इस बीच सुल्तान को पांच और 10 फरवरी को पेशावर जल्मी के साथ मैच खेलना है। इसके बाद 11 फरवरी को लाहौर कलंदर्स के खिलाफ खेलना है।16 फरवरी को ये टीम कराची किंग्स के खिलाफ उतरेगी और तब तक फ्लावर के वापस आने की उम्मीद है।

केएल राहुल को टीम की कमान
लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेगा ऑक्शन से पहले तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस और भारत के युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई टीम में हैं। वहीं फ्रेंचाइजी ने मेंटर के रूप में भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाजी और केकेआर को दो बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले कप्तान गौतम गंभीर को जोड़ा है। ऑक्शन में लखनऊ 59 करोड़ की रकम लेकर उतरेगी। उसके पास कुल 22 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने का कोटा है। इसमें अधिकतर सात विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick