Cricket
IPL 2022 Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन में इन टॉप 5 स्पिनर्स पर होगी सभी फ्रेंचाइजी की नजर, देखें लिस्ट

IPL 2022 Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन में इन टॉप 5 स्पिनर्स पर होगी सभी फ्रेंचाइजी की नजर, देखें लिस्ट

IPL 2022 Auction: IPL 2022 Mega Auction में इन टॉप 5 स्पिनर्स पर होगी सभी फ्रेंचाइजी की नजर, देखें लिस्ट, Top 5 Spinners, Banglore
IPL 2022 Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) के लिए बैंगलोर (Banglore) में हर तरह की तैयारियां की जा रही हैं। मेगा ऑक्शन में हर फ्रेंचाइजी अपनी टीम में बल्लेबाज के साथ बेहतरीन गेंदबाज भी खरीदना चाहेंगे। आईपीएल के 15वें सीजन में सभी टीमों को स्पिनर्स की जरुरत होगी। क्योंकि स्पिनर्स गेम का […]

IPL 2022 Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) के लिए बैंगलोर (Banglore) में हर तरह की तैयारियां की जा रही हैं। मेगा ऑक्शन में हर फ्रेंचाइजी अपनी टीम में बल्लेबाज के साथ बेहतरीन गेंदबाज भी खरीदना चाहेंगे। आईपीएल के 15वें सीजन में सभी टीमों को स्पिनर्स की जरुरत होगी। क्योंकि स्पिनर्स गेम का एक ऐसा हिस्सा होते हैं जो खेल बदल सकते हैं। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में इन टॉप 5 स्पिनर्स (Top 5 Spinners) पर सभी की नजर होगी। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

1- यजुवेंद्र चहल

आईपीएल में आरसीबी की ओर से खेल चुके लेग स्पिनर यजुवेंद्र चहल कमाल की स्पिन करते हैं। यजुवेंद्र चहल अपनी स्पिन से बल्लेबाजों को हमेशा मुश्किल में डाल देते हैं। यजुवेंद्र चहल फ्लाइटेड डिलीवरी के साथ गुगली का शानदार इस्तेमाल करते हैं। वह आपको किसी भी पिच और परिस्थिति में विकेट निकालकर दे सकते हैं। आरसीबी मेगा ऑक्शन में फिर से अपने इस शानदार स्पिनर को खरीदना चाहेगी और इसके लिए वे एक मोटी रकम भी खर्च कर सकते हैं।

2- कुलदीप यादव

घुटने के ऑपरेशन के बाद से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कुलदीप यादव को टीम में जगह दी गई है। हालांकि कुलदीप को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में टीम में जगह नहीं दी गई थी। आईपीएल 2021 में कुलदीप यादव केकेआर की ओर से खेले थे। कुलदीप यादव कमाल के लेग स्पिनर है। आईपीएल मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजियां उनपर बड़ी बोली लगा सकती हैं। कुलदीप यादव 1 करोड़ के बेस प्राइस वाले भारतीय खिलाड़ी है।

3- आदिल रशीद

इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद भी आईपीएल मेगा ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज से हुई टी20 सीरीज में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इंग्लैंड के क आदिल रशीद ने गेंदबाजी से सभी क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया था। आदिल रशीद इंग्लैंड के 2 करोड़ बेस प्राइज वाले विदेशी खिलाड़ी है।

4- राहुल चाहर

मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके लेग स्पिनर राहुल चाहर को खरीदने के लिए हर फ्रेंचाइजी ऊंची बोली लगा सकते हैं। राहुल चाहर (Rahul Chahar) गति के साथ लेग स्पिन डालते हैं और उनका रिलीज प्वाइंट के साथ लाइन-लेंथ पर अच्छा कंट्रोल है।

5- रविचंद्रन अश्विन

भारत के ऑफ स्पिनर आर अश्विन स्पिनरों का दुनिया में बड़ा नाम हासिल कर चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आर अश्विन ने शानदार प्रदर्शन किया। गेंदबाजी के साथ उन्होंने बल्ले से भी उम्दा प्रदर्शन किया। अश्विन ने 2 करोड़ बेस प्राइज के साथ खुद को आईपीएल में रजिस्टर करवाया है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick