Cricket
IPL 2022 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के लिए खेलना चाहते है न्यूजीलैंड के स्टार स्पिनर Ajaz Patel, कहा- मौका मिला तो जरूर खेलूंगा

IPL 2022 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के लिए खेलना चाहते है न्यूजीलैंड के स्टार स्पिनर Ajaz Patel, कहा- मौका मिला तो जरूर खेलूंगा

IPL 2022 Auction: आईपीएल के लिए खेलना चाहते है स्पिनर Ajaz Patel, कहा- मौका मिला तो जरूर खेलूंगा IND vs NZ, IPL 2022 , India vs New Zealand
IPL 2022 Auction,(IND vs NZ): आईपीएल का नया सीजन कुछ महीनों में शुरू हो जाएगा। लेकिन उसके लिए तैयारियां अभी से चल रही है। IPL 2022 मेगा ऑक्शन में इस बार दो नई फ्रेंचाइजी आ रही हैं। जिनसे क्रिकेट फैंस और खिलाड़ियों को काफी उम्मीदें हैं। मंगलवार को एक इंटरव्यू में न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज […]

IPL 2022 Auction,(IND vs NZ): आईपीएल का नया सीजन कुछ महीनों में शुरू हो जाएगा। लेकिन उसके लिए तैयारियां अभी से चल रही है। IPL 2022 मेगा ऑक्शन में इस बार दो नई फ्रेंचाइजी आ रही हैं। जिनसे क्रिकेट फैंस और खिलाड़ियों को काफी उम्मीदें हैं। मंगलवार को एक इंटरव्यू में न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल (Ajaz Patel) ने कहा कि अगर उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिलता है तो वे आईपीएल में जरूर खेलेंगे। हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच मुंबई में दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में ऐजाज पटेल ने 10 विकेट झटके थे। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

 

IPL 2022 Auction,(IND vs NZ): एक इंटरव्यू में बात करते हुए न्यूजीलैंड के एजाज (Ajaz Patel) ने बताया कि उनके लिए आईपीएल (IPL 2022) में खेलना बहुत सौभाग्य की बात होगी। ऐजाज ने कहा, “अगर मुझे आईपीएल में खेलने का मौका मिलता है तो मै जरूर खेलना चाहूंगा। जिस तरह से लोग आईपीएल से जुड़े है ऐजाज ने उसके लिए सभी क्रिकेट फैंस की शुक्रिया अदा किया। उन्होंने आगे कहा कि भारत में ही नहीं पूरे विश्व में लोग आईपीएल को काफी पसंद करते हैं। ये एक अद्भुत टूर्नामेंट है। ये मेरे लिए बड़ी बात होगी अगर मुझे इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिले।

 

India vs New Zealand-IND vs NZ: ऐजाज (Ajaz Patel) ने मुंबई में भारत और न्यूजीलैंजड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में सभी 10 विकेट झटके थे। ऐसा करने वाले ऐजाज तीसरे गेंदबाज बन गए। पहले 1956 में इंग्लैंड के स्पिनर जिम लेकर ने एशेज में ऑस्ट्रेलिया टीम के सारे 10 विकेट झटके थे। दूसरे, भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में एक पारी में 10 विकेट झटके थे। एजाज ने प्रदर्शन तो बहुत अच्छा किया लेकिन टीम इंडिया के आगे न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) को घुटने टेकने पड़े। भारत ने 372 रन की बढ़त बनाते हुए सीरीज पर 1-0 की बढ़त हासिल की।

 

खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

 

Editors pick