Cricket
IPL 2022 Auction: मेगा ऑक्शन से पहले दिनेश कार्तिक की धमाकेदार पारी, विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में जड़ा शतक

IPL 2022 Auction: मेगा ऑक्शन से पहले दिनेश कार्तिक की धमाकेदार पारी, विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में जड़ा शतक

IPL 2022 Auction: मेगा ऑक्शन से पहले Dinesh Karthik की धमाकेदार पारी, Vijay Hazare Trophy के फाइनल में जड़ा शतक Dinesh Karthik IPL 2022
Dinesh Karthik IPL 2022, IPL 2022: केकेआर के पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने रविवार को विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) फाइनल में तमिलनाडु की ओर से खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ शानदार शतक लगाया। कार्तिक की यह पारी ऐसे समय पर आई है जब आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन (IPL […]

Dinesh Karthik IPL 2022, IPL 2022: केकेआर के पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने रविवार को विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) फाइनल में तमिलनाडु की ओर से खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ शानदार शतक लगाया। कार्तिक की यह पारी ऐसे समय पर आई है जब आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Auction) होना है। ऐसे में कई फ्रेंचाइजी कार्तिक पर बड़ी बोली लगा सकती हैं। वह शानदार बल्लेबाजी के साथ ही अच्छे विकेट कीपर भी हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022 Auction, Dinesh Karthik, Vijay Hazare Trophy: दिनेश कार्तिक ने 103 गेंदों में 116 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 8 चौके जड़े। कार्तिक की इस पारी की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु ने 49.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 314 रन बनाए। कार्तिक ने इससे पहले विजय हजारे में बंगाल और पुडुचेरी के खिलाफ 87 और 65 रन की पारी खेली थी।

  • दिनेश कार्तिक पिछले दो आईपीएल सीज़न में सिर्फ 223 रन और 169 रन ही बना पाए हैं।
  • सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद दिनेश कार्तिक के नाम सबसे ज्यादा विकेट हैं।
  • कार्तिक के पास 213 मैचों और 4000+ रन का अनुभव है, जिसमें 19 अर्द्धशतक शामिल हैं।
  • उन्होंने आईपीएल में केकेआर का नेतृत्व किया है जो उन्हें प्ले-कम-मेंटर की भूमिका निभाने में मदद कर सकता है
  • केकेआर ने पिछली बार कार्तिक को 7.4 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा था।
  • आईपीएल 2022 की नीलामी में उनकी कीमत कम होने की संभावना है।

विजय हजारे ट्राफी में दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन

MATCH BAT WK DATE GROUND FORMAT
Tamil Nadu vs Saurashtra 31 1c/0s 24-Dec-2021 Jaipur List A
Tamil Nadu vs Karnataka 44 1c/0s 21-Dec-2021 Jaipur List A
Tamil Nadu vs Baroda 1 0c/0s 14-Dec-2021 Mangalapuram List A
Tamil Nadu vs Puducherry 65 0c/0s 12-Dec-2021 Thumba List A
Tamil Nadu vs Bengal 87 2c/0s 11-Dec-2021 Thiruvananthapuram List A
Tamil Nadu vs Karnataka 2c/1s 09-Dec-2021 Thiruvananthapuram List A
Tamil Nadu vs Mumbai 32 2c/0s 08-Dec-2021 Thumba List A

हिमाचल प्रदेश को दिया 315 रन का लक्ष्य
IPL 2022 Auction, Dinesh Karthik, Vijay Hazare Trophy: सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्राफी जीतकर तमिलनाडु की नजर एक और उपलब्धि हासिल करने की होगी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ निर्धारित 50 ओवर में 315 रन का लक्ष्य रखा है। तमिलनाडु के पास छठी बार विजय हजारे ट्राफी का खिताब अपने नाम करने का मौका है।

Dinesh Karthik IPL 2022, IPL 2022: क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick