Cricket
IPL 2022 Auction: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी Chris Morris बनेंगे इस टीम के कोच

IPL 2022 Auction: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी Chris Morris बनेंगे इस टीम के कोच

IPL 2022 Auction: Chris Morris संन्यास के बाद अब निभाएंगे टाइटन्स टीम में कोच की भूमिका IPL Mega Auction, Chris Morris Retirement
IPL 2022 Auction: IPL 2022 मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) से एक महीना पहले दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास (Chris Morris Retirement) लेने की घोषणा कर दी है। वह पिछले आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें आईपीएल 2021 की नीलामी से 16.25 करोड़ […]

IPL 2022 Auction: IPL 2022 मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) से एक महीना पहले दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास (Chris Morris Retirement) लेने की घोषणा कर दी है। वह पिछले आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें आईपीएल 2021 की नीलामी से 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। संन्यास के बाद से क्रिस मॉरिस टाइटन्स टीम में कोच की भूमिका निभाएंगे। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chris Morris (@tipo_morris)

IPL 2022 Auction: वह आगामी सत्र के लिए दक्षिण अफ्रीका की टी20 में टाइटंस टीम के कोच की भूमिका निभाएंगे। क्रिस मॉरिस ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा कि, “आज मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करता हूं! उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने मेरी यात्रा में एक भूमिका निभाई है चाहे वह बड़ी हो या छोटी… यह एक मजेदार सफर रहा! टाइटन में कोचिंग की भूमिका निभाने को लेकर खुश है।

IPL 2022: क्रिस मॉरिस (Chris Morris) ने 81 आईपीएल मैच खेले हैं। उन्होंने 22.07 की औसत से 618 रन बनाए और 95 विकेट झटके। पिछले सीज़न में, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 11 मैचों में 15 विकेट लिए और 67 रन बनाए।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick