Cricket
IPL 2022 Auction: मेगा ऑक्शन में शामिल होंगे अंडर-19 टीम के सभी खिलाड़ी, बीसीसीआई ने नियमों में दी छूट

IPL 2022 Auction: मेगा ऑक्शन में शामिल होंगे अंडर-19 टीम के सभी खिलाड़ी, बीसीसीआई ने नियमों में दी छूट

IPL 2022 Auction: मेगा ऑक्शन में शामिल होंगे अंडर-19 टीम के सभी खिलाड़ी, बीसीसीआई ने नियमों में दी छूट
IPL 2022 Auction, Brijesh Patel: बीसीसीआई ने 2022 अंडर-19 विश्व कप टीम के विजयी सदस्यों को आईपीएल की मेगा नीलामी सूची में शामिल किया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक यश धुल के नेतृत्व वाली भारत की ओर से 10 सदस्यों को मेगा ऑक्शन की लिस्ट में जोड़ा गया है। ऐसे में नीलामी में रजिस्टर […]

IPL 2022 Auction, Brijesh Patel: बीसीसीआई ने 2022 अंडर-19 विश्व कप टीम के विजयी सदस्यों को आईपीएल की मेगा नीलामी सूची में शामिल किया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक यश धुल के नेतृत्व वाली भारत की ओर से 10 सदस्यों को मेगा ऑक्शन की लिस्ट में जोड़ा गया है। ऐसे में नीलामी में रजिस्टर खिलाड़ियों संख्या अब 590 के बजाए 600 हो गई है। आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने शुक्रवार (11 फरवरी) को कहा, हां, यह सच है कि हमने अंडर 19 खिलाड़ियों को रजिस्टर में जोड़ा है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022 Auction, Brijesh Patel: यह जानकारी सबसे पहले आईपीएल टीमों को शुक्रवार रात फ्रेंचाइजी प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में दी गई। उन्हें खिलाड़ियों के नाम नहीं दिए गए थे, लेकिन सिर्फ इतना बताया गया था कि नीलामी रजिस्टर में 10 और नाम जोड़े जाएंगे। पटेल ने बाद में पुष्टि की कि अतिरिक्त खिलाड़ी वास्तव में भारत के अंडर -19 प्लेयर थे।

ये भी पढ़ें: Tata IPL 2022 Auction Live Updates: ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों से वार्ता, देखें ऑक्शन में किस टीम के पास कितना पैसा- Follow live updates

क्या है नियम

mega auction: कोई भी खिलाड़ी जिसकी उम्र 19 साल से कम है उसे आईपीएल के मेगा ऑक्शन में शामिल होने के लिए कम से कम 1 प्रथम श्रेणी या फिर लिस्ट ए क्रिकेट खेलना जरूरी होता है। अगर खिलाड़ियों के पास घरेलू क्रिकेट का अनुभव नहीं है, तो नियमानुसार नीलामी होने से पहले उन्हें 19 वर्ष का होना चाहिए था।

इन खिलाड़ियों पर पड़ता असर

Brijesh Patel, mega auction: इस नियम का असर विकेटकीपर दिनेश बाना, भारत के अंडर-19 उप-कप्तान बल्लेबाज शेख रशीद, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रवि कुमार, ऑलराउंडर निशांत सिंधु और सिद्धार्थ यादव, सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी, मानव पारेख और गर्व सांगवान पर पड़ सकता था। हालांकि बीसीसीआई ने अब नियमों में झूट दी है। कोरोना महामारी के दौरान पिछले दो वर्षों में काफी कम घरेलू क्रिकेट खेला गया है। प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 17 फरवरी से शुरू हो रही है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick