Cricket
IPL 2022: केएल राहुल की शायरी पर अथिया शेट्टी हुई फ़िदा, फैंस भी बोले – ‘वाह वाह वाह’ – Watch Video

IPL 2022: केएल राहुल की शायरी पर अथिया शेट्टी हुई फ़िदा, फैंस भी बोले – ‘वाह वाह वाह’ – Watch Video

IPL 2022: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में इस बार दो नई टीमों को शामिल किया गया जिनमें एक लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lucknow Supergiants) है। लखनऊ सुपरजाइंट्स इस समय पॉइंट्स टेबल (IPL Points Table) में दूसरे पायदान पर है। इस टीम के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) इस सीजन भी जबरदस्त फॉर्म में नज़र आए हैं और […]

IPL 2022: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में इस बार दो नई टीमों को शामिल किया गया जिनमें एक लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lucknow Supergiants) है। लखनऊ सुपरजाइंट्स इस समय पॉइंट्स टेबल (IPL Points Table) में दूसरे पायदान पर है। इस टीम के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) इस सीजन भी जबरदस्त फॉर्म में नज़र आए हैं और यही वजह है कि यह टीम इस बार आईपीएल के दावेदारों में से एक बनी हुई है। अब केएल राहुल (KL Rahul new Look) मैदान के बाहर एक नए अवतार में नज़र आए हैं। एक एड के दौरान वह कव्वाली गायक के अवतार में दिखाई दिए। जिसपर उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने भी रिएक्ट किया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

केएल राहुल ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें वह एक कव्वाली गायक का किरदार निभाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, “अब क्यों परेशान होना जब बिना क्रिकेट मैच के भी बड़ी जीत मिलेगी।” इस वीडियो में के एल राहुल लंबे-लंबे बालों में दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने कव्वाली गायकों जैसे कपड़े पहने हुए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

के एल राहुल के इस वीडियो पर उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी ने भी कमेंट किया है।

साथ ही इस पोस्ट पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद सिराज ने भी हंसने वाली इमोजी कमेंट बॉक्स में डाली। शुभमन गिल ने भी के एल राहुल के इस अंदाज़ पर कमेंट किया।

लखनऊ सुपरजाइंट्स ने फिलहाल आईपीएल में केएल राहुल की कप्तानी में 12 मैचों में 8 में जीत और 4 मैचों में हार का सामना किया है। अपना पिछले मुक़ाबला लखनऊ ने बुरी तरह से हारा था।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick