Cricket
IPL 2022: हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले Arjun Tendulkar कर रहे हैं डेब्यू के लिए जी तोड़ मेहनत – Watch Video

IPL 2022: हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले Arjun Tendulkar कर रहे हैं डेब्यू के लिए जी तोड़ मेहनत – Watch Video

IPL 2022, MI vs CSK: Arjun Tendulkar कर रहे हैं डेब्यू के लिए जी तोड़ मेहनत – Watch Video, Mumbai Indians, Chennai Super Kings
IPL 2022, MI vs CSK: आईपीएल के 15वें सीजन में आज यानी 21 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच हाई वोल्टेड मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों ही टीमें जीत के लिए बेताब होंगी। एमआई के ट्रेनिंग सेशन के दौरान अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) अपनी यॉर्कर से […]

IPL 2022, MI vs CSK: आईपीएल के 15वें सीजन में आज यानी 21 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच हाई वोल्टेड मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों ही टीमें जीत के लिए बेताब होंगी। एमआई के ट्रेनिंग सेशन के दौरान अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) अपनी यॉर्कर से बल्लेबाज को झकझोरते दिखाई दिए। एमआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें अर्जुन शानदार यॉर्कर फएंकते दिख रहे हैं।  खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022, MI vs CSK: अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) इस वीडियो में अभ्यास करते दिखाई दे रहे हैं। प्रैक्टिस सेशन के दौरान उन्होंने मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन को अपनी एक खूबसूरत यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया। बीते दिनों यह चर्चा थी कि वह इस आईपीएल में डेब्यू करेंगे। अर्जुन पिछले कुछ वर्षों से मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़े हैं। इस बार भी आईपीएल की नीलामी में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था।

21 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के लिए काफी अहम है। अगर इस मैच में रोहित की टीम हारती है तो उसके प्लेऑफ में पहु्ंचने की उम्मीद समाप्त हो जाएगी। करो या मरो वाले मुकाबले को देखते हुए मुंबई की टीम बीते कुछ दिनों से जमकर अभ्यास कर रही है। प्रैक्टिस के दौरान अर्जुन तेंदुलकर ने ईशान किशन को अपनी परफेक्ट यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड कर दिया।

इससे पहले भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammed Azharuddin)  ने मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन पर अपनी राय व्यक्त की है। अजहरुद्दीन का मानना है कि टीम को अब अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) जैसे खिलाड़ियों को चांस देना चाहिए। पूर्व कप्तान ने टिम डेविड और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को लेकर भी मुंबई इंडियंस को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में चांस देना चाहिए: अजहरुद्दीन

अजहरुद्दीन (Mohammed Azharuddin)  ने कहा, ‘आपको कुछ नए खिलाड़ियों को आजमाना होगा, जैसे आप अर्जुन (Arjun Tendulkar) को भी मौका दे सकते हैं जो काफी मेहनत कर रहे हैं। हो सकता है कि मैदान पर तेंदुलकर सरनेम टीम का भाग्य बदल दे। अगर आपने इतनी ऊंची कीमत पर डेविड को चुना है और अगर वह नहीं खेल रहा है, तो उसके टीम में होने का कोई फायदा नहीं है। यदि आपके पास खिलाड़ी हैं तो आप उन्हें बैठा नहीं सकते। यह खिलाड़ी के साथ भी अन्याय होगा।’

IPL 2022: आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। पांच बार की चैम्पियन टीम मुंबई इस सीजन में एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। 6 हार के साथ एमआई प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है।

Pos Teams Mat Won Lost Tied NR Pts NRR
1 Gujarat Titans 6 5 1 0 0 10 0.395
2 Royal Challengers Bangalore 7 5 2 0 0 10 0.251
3 Rajasthan Royals 6 4 2 0 0 8 0.38
4 Lucknow Super Giants 7 4 3 0 0 8 0.124
5 Sunrisers Hyderabad 6 4 2 0 0 8 -0.077
6 Kolkata Knight Riders 7 3 4 0 0 6 0.16
7 Punjab Kings 6 3 3 0 0 6 0.109
8 Delhi Capitals 5 2 3 0 0 4 0.219
9 Chennai Super Kings 6 1 5 0 0 2 -0.638
10 Mumbai Indians 6 0 6 0 0 0 -1.048

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick