Cricket
IPL 2022: क्या साउथ इंडियन अंदाज में होगी लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान KL Rahul और Athiya Shetty की शादी?

IPL 2022: क्या साउथ इंडियन अंदाज में होगी लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान KL Rahul और Athiya Shetty की शादी?

IPL 2022: क्या KL Rahul- Athiya Shetty Wedding? साउथ इंडियन रीति-रिवाज के साथ कर सकते हैं शादी, South Indian Wedding,
IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) और उनकी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की शादी की खबर ने इस समय इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। यह कपल (KL Rahul- Athiya Shetty Wedding) इसी साल शादी के बंधन में बंधने वाला है। लोकेश राहुल और आथिया शेट्टी दोनों एक-दूसरे को […]

IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) और उनकी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की शादी की खबर ने इस समय इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। यह कपल (KL Rahul- Athiya Shetty Wedding) इसी साल शादी के बंधन में बंधने वाला है। लोकेश राहुल और आथिया शेट्टी दोनों एक-दूसरे को तीन साल से डेट कर रहे हैं। हाल ही में आरसीबी के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने दक्षिण भारतीय विन्नी रमन से दोनों अंदाज में शादी की। इसके बाद ऐसा संभावाना जताई जा रही है कि राहुल और आथिया की शादी भी साउथ इंडियन (South Indian Wedding) स्टाइल से हो सकती है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@rahulkl)

IPL 2022: हाल ही में कई क्रिकेटरों ने शादी रचाई है, जिनमें शार्दुल ठाकुर का नाम भी शामिल हैं। पिछले आईपीएल के दौरान दीपक चाहर ने अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को स्टैंजस में जाकर प्रपोज किया था। अब, केएल राहुल और अथिया शेट्टी (KL Rahul- Athiya Shetty Wedding) 2022 में विंटर वेडिंग के लिए तैयार हैं। अगर ऐसा होता है, तो दोनों आरसीबी के ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन के बाद दक्षिण भारतीय शैली में शादी करने वाले दूसरे कपल होंगे। मैक्सवेल ने 27 मार्च को विनी रमन से शादी कर ली थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, शेट्टी परिवार ने खुलासा किया है कि इसकी तैयारी पहले से ही चल रही है। अथिया के पिता और क्रिकेट प्रेमी सुनील शेट्टी के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्य इस रिश्ते से बहुत खुश हैं। केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने अथिया के भाई अयान शेट्टी के बॉलीवुड डेब्यू प्रीमियर पर अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई थी। हालांकि, उन्होंने पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

पिछले साल भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान अथिया को केएल राहुल को चीयर करते हुए देखा गया था। वह केएल राहुल के साथ पिछले दो सीजन से आईपीएल मैचों में दिखाई पड़ती है। इस साल केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कप्तानी कर रहे हैं। इससे पहले वे पंजाब किंग्स के कप्तान थे।

 

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick