Cricket
IPL 2022: अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के लिए बनी चीयरलीडर-Video

IPL 2022: अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के लिए बनी चीयरलीडर-Video

IPL 2022: आईपीएल 2022 (IPL) में आरसीबी (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय बहुत बुरी फॉर्म से गुजर रहे हैं। एक सीजन में वह तीन बार गोल्डन डक (Virat Kohli Golden Ducks) का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में उनके बारे में काफी चर्चाएं मीडिया में हो रही हैं और उनकी […]

IPL 2022: आईपीएल 2022 (IPL) में आरसीबी (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय बहुत बुरी फॉर्म से गुजर रहे हैं। एक सीजन में वह तीन बार गोल्डन डक (Virat Kohli Golden Ducks) का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में उनके बारे में काफी चर्चाएं मीडिया में हो रही हैं और उनकी आलोचनाएं भी खूब हो रही हैं। अब विराट कोहली का अपनी इन्हीं आलोचनाओं पर जवाब आया है। आरसीबी द्वारा एक वीडियो जारी किया गया, जिसमें विराट अपने आलोचकों को जवाब दे रहे हैं और इसमें उनका साथ उनकी पत्नी अनुष्का (Anushka Sharma) ने भी दिया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

कई बड़े क्रिकेटरों और कमेंटेटर्स ने विराट के बारे में कहा है कि वह “ओवरकुक” दिखते है और उन्हें एक ब्रेक की आवश्यकता लगती है, लेकिन बैंगलोर की वेबसाइट पर ज्यादातर हल्के-फुल्के वीडियो में कोहली ने कहा कि उन्होंने उन लोगों को कैसे संभालना है वो सीख लिया है जो उनकी आलोचना करते हैं।

इस वीडियो को अनुष्का शर्मा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, “अगर आप खुद पर हंस नहीं सकते हैं, तो हो सकता है कि आपने सदी का ये विशाल चुटकुला मिस कर दिया।”

कोहली अभी तक सभी प्रारूपों में 100 से अधिक मैचों में शतक बनाने में विफल रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में आईपीएल के 12 मैचों में सिर्फ 216 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने एक अर्धशतक बनाया है। अभी भी विराट कोहली पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने की उम्मीद में है, उन्होंने आरसीबी की 2013 और 2021 के बीच कप्तानी की है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick