Cricket
IPL 2022: क्या चेन्नई सुपर किंग्स के अंबाती रायडू आईपीएल को कहने वाले हैं अलविदा?, सोशल मीडिया पर ट्वीट करने के बाद किया डिलीट

IPL 2022: क्या चेन्नई सुपर किंग्स के अंबाती रायडू आईपीएल को कहने वाले हैं अलविदा?, सोशल मीडिया पर ट्वीट करने के बाद किया डिलीट

IPL 2022: Chennai Super Kings के Ambati Rayudu Retirement, आईपीएल को कहा अलविदा, , Ambati Rayudu, Mumbai Indians
IPL 2022: आईपीएल 2022 चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा। पहले चेन्नई का आईपीएल में अभी तक का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन। उसके बाद से रवींद्र जडेजा की कप्तानी छोड़ना और आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर होना और अब एक स्टार प्लेयर के रिटायर होने की खबर। […]

IPL 2022: आईपीएल 2022 चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा। पहले चेन्नई का आईपीएल में अभी तक का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन। उसके बाद से रवींद्र जडेजा की कप्तानी छोड़ना और आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर होना और अब एक स्टार प्लेयर के रिटायर होने की खबर। सीएसके के स्टार प्लेयर अंबाती रायडू (Ambati Rayudu Retirement) ने आईपीएल को अलविदा करने का ऐलान किया। रायडू ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी लेकिन कुछ ही देर बाद इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। इससे पहले अंबाती रायडू मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए खेल चुके हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

रायुडू ने आखिर क्यों डिलीट किया ट्वीट: जानिए वास्तव में क्या हुआ? रायुडू ने क्यों डिलीट किया अपना रिटायरमेंट ट्वीट?

IPL 2022: रायुडू ने ट्वीट में क्या लिखा था?

“मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल है। मै 13 सालों से इस महान टूर्नामेंट का हिस्सा रहा हूं इस दौरान मैं 2 महान टीमों का हिस्सा बन चुका हूं। इस शानदार यात्रा के लिए मुंबई इंडियंस और सीएसके को धन्यवाद देता हूं।” रायडू ने अपने ट्वीट में कहा।

तो क्यों 15 मिनट के अंदर उनका ट्वीट डिलीट हुआ?

IPL 2022: इनसाइडस्पोर्ट ने हटाए गए ट्वीट के पीछे की असली कहानी की जांच करने के लिए रायुडू और सीएसके मैनेजमेंट दोनों तक पहुंचने की कोशिश की। लेकिन इस समय कोई भी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहा है। लेकिन इनसाइडस्पोर्ट को सीएसके कैंप के कुछ सूत्रों से पता चला है कि रायुडू के ट्वीट ने सीएसके मैनेजमेंट को हैरान कर दिया है।

सूत्र ने बताया कि, “जैसे ही ट्वीट का दौर शुरू हुआ, सीएसके मैनेजमेंट चिंतित हो गया क्योंकि अभी भी कुछ मैच टीम द्वारा खेले जाने हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से ट्वीट को हटाने के लिए कहा गया।”

IPL 2022: सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ ने ट्वीट कर कहा कि अंबाती रायडू अपने प्रदर्शन को लेकर काफी निराश थे।

IPL 2022: प्वाइंट टेबल

No. Teams Played Won Lost N/R Points NRR
Q Gujarat Titans 12 9 3 0 18 +0.376
2 Lucknow Super Giants 12 8 4 0 16 +0.385
3 Rajasthan Royals 12 7 5 0 14 +0.228
4 Royal Challengers Bangalore 13 7 6 0 14 -0.323
5 Delhi Capitals 12 6 6 0 12 +0.210
6 Punjab Kings 12 6 6 0 12 +0.023
7 Sunrisers Hyderabad 11 5 6 0 10 -0.031
8 Kolkata Knight Riders 12 5 7 0 10 -0.057
9 Chennai Super Kings 12 4 8 0 8 -0.181
10 Mumbai Indians 12 3 9 0 6 -0.613

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

Editors pick