Cricket
IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन के लिए वेस्टइंडीज के सभी खिलाड़ी होंगे मौजूद, वेस्टइंडीज क्रिकेट ने दी सूचना

IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन के लिए वेस्टइंडीज के सभी खिलाड़ी होंगे मौजूद, वेस्टइंडीज क्रिकेट ने दी सूचना

IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन के लिए West Indies Players होंगे मौजूद, Cricket West Indies ने दी सूचना IPL 2022 Mega Auction
IPL 2022-IPL 2022 Mega Auction: आईपीएल के 15वें सीजन के लिए दो दिनों तक चले मेगा ऑक्शन में कई वेस्टइंडीज खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने बड़ी रकम में खरीदा। आईपीएल 2022 के लिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने पहले की एलान कर दिया था कि उनके मुख्य खिलाड़ी उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। वेस्टइंडीज क्रिकेट (Cricket […]

IPL 2022-IPL 2022 Mega Auction: आईपीएल के 15वें सीजन के लिए दो दिनों तक चले मेगा ऑक्शन में कई वेस्टइंडीज खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने बड़ी रकम में खरीदा। आईपीएल 2022 के लिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने पहले की एलान कर दिया था कि उनके मुख्य खिलाड़ी उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। वेस्टइंडीज क्रिकेट (Cricket West Indies) ने इसके विपरीत घोषणा की कि वेस्टइंडीज के सारे खिलाड़ी (West Indies Players) जो आईपीएल ऑक्शन में खरीदे गए हैं, वे सभी आईपीएल के आगामी सीजन के लिए उपलब्ध होंगे। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022-IPL 2022 Mega Auction: बोर्ड ने सोमवार को एक बयान में कहा, “सीडब्ल्यूआई (Cricket West Indies) ने हर साल अपने आईसीसी एफटीपी में टूर्नामेंट के लिए एक विंडो दी है और खिलाड़ियों को उनकी खरीदी गई फ्रेंचाइजी के साथ खेलने की परमिशन भी दे दी है। इसलिए वेस्टइंडीज के खिलाड़ी हर साल आईपीएल में भाग लेने के लिए पूरी तरह से उपलब्ध हैं। आईपीएल 2022 अप्रैल और मई में खेला जाना है।” इसका मतलब है कि वेस्टइंडीज के सभी 17 खिलाड़ी (West Indies Players) पूरे आईपीएल के लिए उपलब्ध होंगे जो कि मार्च के अंतिम सप्ताह से शुरू होगा।

IPL 2022-IPL 2022 Mega Auction: वेस्टइंडीज के वनडे और टी20 के कप्तान कीरोन पोलार्ड समेत तीन खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किया गया है। शनिवार और रविवार को वेस्टइंडीज के कुल 17 खिलाड़ी को 10 टीमों ने खरीदा है।

आईपीएल 2022 के ऑक्शन में वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों का दबदबा रहा। ऑक्शन में सबसे ज्यादा बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी वेस्टइंडीज के ही हैं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया 13-13 खिलाड़ियों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को 81 करोड़ रुपये के खरीदा गया है। जो विदेशी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा है।

आईपीएल 2022 के लिए खरीदे गए वेस्टइंडीज के खिलाड़ी :

  • आंद्रे रसेल (कोलकाता नाइट राइडर्स, 12 करोड़ रुपये)
  • निकोलस पूरन (सनराइजर्स हैदराबाद, 10.75 करोड़ रुपये)
  • जेसन होल्डर (लखनऊ सुपर जायंट्स, 8.75 करोड़ रुपये)
  • शिमरोन हेटमायर (राजस्थान रॉयल्स, 8.5 करोड़ रुपये)
  • रोमारियो शेफर्ड (सनराइजर्स हैदराबाद, 7.75 करोड़ रुपये)
  • कीरोन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस, 6 करोड़ रुपये)
  • सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स, 6 करोड़ रुपये)
  • ओडियन स्मिथ (पंजाब किंग्स, 6 करोड़ रुपये)
  • ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स, 4.4 करोड़ रुपये)
  • रोवमैन पॉवेल (दिल्ली कैपिटल्स, 2.8 करोड़ रुपये)
  • अल्जारी जोसेफ (गुजरात टाइटन्स , 2.4 करोड़ रुपये)
  • एविन लुईस (लखनऊ सुपर जायंट्स, 2 करोड़ रुपये)
  • डोमिनिक ड्रेक्स (गुजरात टाइटन्स, 1.1 करोड़ रुपये)
  • शेरफेन रदरफोर्ड (पंजाब किंग्स, रु 1 करोड़)
  • फैबियन एलन (मुंबई इंडियंस, 75 लाख रुपये)
  • ओबेड मैकॉय (राजस्थान रॉयल्स, 75 लाख रुपये)
  • काइल मेयर्स (लखनऊ सुपर जायंट्स, 50 लाख रुपये)

 

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick