Cricket
IPL 2022: अजीत अगरकर के बाद शेन वॉटसन दिल्ली कैपिटल्स में सहायक कोच के रूप में शामिल, कैफ और अजय रात्रा का कांट्रेक्ट रिन्यू नहीं- Follow LIVE updates

IPL 2022: अजीत अगरकर के बाद शेन वॉटसन दिल्ली कैपिटल्स में सहायक कोच के रूप में शामिल, कैफ और अजय रात्रा का कांट्रेक्ट रिन्यू नहीं- Follow LIVE updates

IPL 2022: Ajit Agarkar, Shane Watson Delhi Capitals में सहायक कोच के रूप में शामिल होंगे, Mohammad Kaif Ajay Ratra का कांट्रेक्ट रिन्यू नहीं
IPL 2022, Mohammad Kaif, Ajay Ratra, Shane Watson: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के साथ बतौर सहायक कोच जुड़ गए हैं। अगरकर और वॉटसन मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के डिप्टी (Delhi Capitals assistant coach) के रूप में कार्य करते हुए विभिन्न भूमिकाएं […]

IPL 2022, Mohammad Kaif, Ajay Ratra, Shane Watson: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के साथ बतौर सहायक कोच जुड़ गए हैं। अगरकर और वॉटसन मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के डिप्टी (Delhi Capitals assistant coach) के रूप में कार्य करते हुए विभिन्न भूमिकाएं निभाएंगे। अगरकर और वॉटसन पोंटिंग, कप्तान ऋषभ पंत, बल्लेबाजी कोच प्रवीण आमरे और गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स के नेतृत्व समूह का भी हिस्सा होंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। हालांकि वॉटसन को लेकर अभी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

 

कैफ और रात्रा का कांट्रेक्ट रिन्यू नहीं

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) और अजय रात्रा (Ajay Ratra) का कांट्रेक्ट रिन्यू नहीं कर रहा है। ऐसे में अगरकर की नियुक्ति की जा रही है। दिल्ली के असिस्टेंट कोच कैफ और रात्रा दोनों का कार्यकाल 2021 सीजन तक था। कैफ 2019 से दिल्ली के असिस्टेंट कोच की भूमिका निभा रहे थे। अगरकर (Ajit Agarkar) श्रीलंका के खिलाफ भारत की घरेलू सीरीज के बाद कैपिटल्स में शामिल होंगे। वह स्टार स्पोर्ट्स की प्रसारण टीम का हिस्सा हैं। 3 टी20 और 2 टेस्ट वाले श्रीलंका दौरे का समापन 16 मार्च को होगा।

आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स

  • कप्तान – ऋषभ पंत
  • मुख्य कोच – रिकी पोंटिंग
  • सहायक कोच – अजीत अगरकर
  • सहायक कोच – शेन वॉटसन
  • बल्लेबाजी कोच – प्रवीण अमरे
  • बॉलिंग कोच – जेम्स होप्स

2013 में अगरकर ने लिया था संन्यास

IPL 2022, Delhi Capitals assistant coach, Mohammad Kaif, Ajay Ratra: कोच की भूमिका के रूप में अगरकर (Ajit Agarkar) का दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ना पहला असाइमेंट होगा। 44 वर्षीय अगरकर ने 2013 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि वह भारत के लिए आखिरी बार 2007 में खेले थे। भारत के एक्सपर्ट सीमर अगरकर ने वनडे में 288 और टेस्ट में 58 विकेट अपने नाम किए थे। अगरकर 2008 और 2010 के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल खेले थे। उन्होंने 62 टी 20 मैच खेले हैं और 47 विकेट लिए हैं।

दिल्ली की टीम में 24 खिलाड़ी
Delhi Capitals assistant coach: दिल्ली ने मेगा ऑक्शन से पहले चार खिलाड़ियों को रीटेन किया था। वहीं मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 20 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। दिल्ली में 17 भारतीय और 7 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं DC के पर्स में 10 लाख रुपए बाकि हैं।

दिल्ली ने इन खिलाड़ियों को किया रीटने

  • ऋषभ पंत- 16 करोड़
  • अक्षर पटेल- 9 करोड़
  • पृथ्वी शॉ- 7.5 करोड़
  • एनरिच नोर्त्जे- 6.5 करोड़

ये हैं दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज/ विकेटकीपर
1- ऋषभ पंत- (16 करोड़) (W)
2- पृथ्वी शॉ- (7.5 करोड़)
3- डेविड वॉर्नर (6.25 करोड़)
4- रिपल पटेल (20 लाख)
5- सरफराज खान (20 लाख)
6- केएस भरत (2 करोड़) (W)
7- मंदीप सिंह (1.10 करोड़)
8- रोवमैन पॉवेल (2.80 करोड़)
9- टिम सेफर्ट (50 लाख) (W)

ये हैं दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर
10- मिचेल मार्श (6.50 करोड़)
11- शार्दुल ठाकुर (10.75 करोड़)
12- ललित यादव (65 लाख)
13- अश्विन हेब्बर (20 लाख)
14- यश धुल (50 लाख)
15- प्रवीण दुबे (50 लाख)
16- अक्षर पटेल- (9 करोड़)

ये हैं दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज
17- मुस्ताफिजुर रहमान (2 करोड़)
18- कुलदीप यादव (2 करोड़)
19- खलील अहमद (5.25 करोड़)
20- चेतन सकारिया (4.2 करोड़)
21- विक्की ओस्तवाल (20 लाख)
22- लुंगी एनगिडी (50 लाख)
23- एनरिच नोर्त्जे- (6.5 करोड़)
24- कमलेश नागरकोटी (1.1 करोड़)

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, केएस भरत, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मिशेल मार्श, सरफराज खान, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, एनरिच नोर्त्जे।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick