Cricket
IPL 2022: अजीत अगरकर बने दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच, कप्तान ऋषभ पंत को लेकर कही यह बात; Watch Video

IPL 2022: अजीत अगरकर बने दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच, कप्तान ऋषभ पंत को लेकर कही यह बात; Watch Video

IPL 2022: अगरकर बने दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच, Rishabh Pant को लेकर कही यह बात; Delhi Capitals assistant coach DC coach Ajit Agarkar
IPL 2022, Rishabh Pant, DC coach Ajit Agarkar: आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) को अपना असिस्टेंट कोच (Delhi Capitals assistant coach) बनाया है। टीम ने बुधवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। टीम में अपने ट्वीट में लिखा- भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने दिल्ली कैपिटल्स को […]

IPL 2022, Rishabh Pant, DC coach Ajit Agarkar: आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) को अपना असिस्टेंट कोच (Delhi Capitals assistant coach) बनाया है। टीम ने बुधवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। टीम में अपने ट्वीट में लिखा- भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने दिल्ली कैपिटल्स को बतौर असिस्टेंट कोच जॉइन किया है। इसके साथ ही टीम ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से अजीत अगरकर का एक वीडियो भी ट्वीट किया है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

दिल्ली कैपिटल्स में टैलेंटेड खिलाड़ी

IPL 2022: 30 सेकंड के इस वीडियो में अजीत अगरकर को सुना जा सकत है कि- मैं इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित हूं। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली के लिए आईपीएल खेल चुके हैं और अब दूसरी भूमिका में टीम से जुड़ने जा रहे हैं। दिल्ली की टीम में काफी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। दिल्ली के युवा कप्तान पंत भी काफी प्रतिभाशाली हैं। मैं दिल्ली के कोच के साथ काम करने के लिए और कुछ स्पेशल मैमोरी बनाने के लिए तैयार हूं।

आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स

  • कप्तान – ऋषभ पंत
  • मुख्य कोच – रिकी पोंटिंग
  • सहायक कोच – अजीत अगरकर
  • बल्लेबाजी कोच – प्रवीण अमरे
  • बॉलिंग कोच – जेम्स होप्स

दिल्ली का हिस्सा रहे हैं अगरकर
IPL 2022: बता दें कि इंटरनेश्नल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से अगरकर का यह पहला कोचिंग जॉब है। अगरकर आईपीएल भी खेल चुके हैं। वह 2008 से 2010 तक कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से खेले थे। इसके बाद वह 2010 से 2013 तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम से खेले। अगरकर ने लीग में कुल 62 मैचों में 47 विकेट झटके थे।

2013 में अगरकर ने लिया था संन्यास
IPL 2022, Delhi Capitals assistant coach: कोच की भूमिका के रूप में अगरकर (Ajit Agarkar) का दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ना पहला असाइमेंट होगा। 44 वर्षीय अगरकर ने 2013 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि वह भारत के लिए आखिरी बार 2007 में खेले थे। भारत के एक्सपर्ट सीमर अगरकर ने वनडे में 288 और टेस्ट में 58 विकेट अपने नाम किए थे।

दिल्ली ने इन खिलाड़ियों को किया रीटने

  • ऋषभ पंत- 16 करोड़
  • अक्षर पटेल- 9 करोड़
  • पृथ्वी शॉ- 7.5 करोड़
  • एनरिच नोर्त्जे- 6.5 करोड़

ये हैं दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज/ विकेटकीपर
1- ऋषभ पंत- (16 करोड़) (W)
2- पृथ्वी शॉ- (7.5 करोड़)
3- डेविड वॉर्नर (6.25 करोड़)
4- रिपल पटेल (20 लाख)
5- सरफराज खान (20 लाख)
6- केएस भरत (2 करोड़) (W)
7- मंदीप सिंह (1.10 करोड़)
8- रोवमैन पॉवेल (2.80 करोड़)
9- टिम सेफर्ट (50 लाख) (W)

ये हैं दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर
10- मिचेल मार्श (6.50 करोड़)
11- शार्दुल ठाकुर (10.75 करोड़)
12- ललित यादव (65 लाख)
13- अश्विन हेब्बर (20 लाख)
14- यश धुल (50 लाख)
15- प्रवीण दुबे (50 लाख)
16- अक्षर पटेल- (9 करोड़)

ये हैं दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज
17- मुस्ताफिजुर रहमान (2 करोड़)
18- कुलदीप यादव (2 करोड़)
19- खलील अहमद (5.25 करोड़)
20- चेतन सकारिया (4.2 करोड़)
21- विक्की ओस्तवाल (20 लाख)
22- लुंगी एनगिडी (50 लाख)
23- एनरिच नोर्त्जे- (6.5 करोड़)
24- कमलेश नागरकोटी (1.1 करोड़)

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick