Cricket
IPL 2022: लगातार 4 हार के बाद मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, कही ये बात- Watch Video

IPL 2022: लगातार 4 हार के बाद मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, कही ये बात- Watch Video

IPL 2022: Indian Premier League 4 हार के बाद Mumbai Indians के तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, कही ये बात MI,
IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की हालत काफी निराशाजनक है। आज तक आईपीएल (Indian Premier League) के इतिहास में मुंबई इंडियंस ने अपने शुरुआती 4 मैच, लगातार कभी नहीं हारे। एमआई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इस सच्चाई को समझते हैं और स्वीकार करते हैं कि मुंबई […]

IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की हालत काफी निराशाजनक है। आज तक आईपीएल (Indian Premier League) के इतिहास में मुंबई इंडियंस ने अपने शुरुआती 4 मैच, लगातार कभी नहीं हारे। एमआई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इस सच्चाई को समझते हैं और स्वीकार करते हैं कि मुंबई इंडियंस (MI) इस समय वास्तव में कठिन दौर से गुजर रही है। मुंबई इंडियंस द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में बुमराह कहते हैं कि हर टीम का ऐसा समय आता है तो ऐसे में खिलाड़ियों को अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए और ध्यैर्य रखना चाहिए।  खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का अगला मुकाबला बुधवार, 13 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा। एमआई (MI) पहले ही लगातार चार गेम हार चुका है। इस सीजन में गेंदबाजी विकल्पों की कमी पांच बार के चैंपियन को बुरी तरह से आहत कर रही है। बुमराह ने कहा, “यह बदलाव का दौर है जिसे हर क्रिकेटर समझता है और हर टीम इससे गुजरती है। हम उस दौर में हैं क्योंकि हम एक नई टीम के साथ खेल रहे हैं।”

IPL 2022: उन्होंने आगे कहा कि, ‘‘आईपीएल में सफलता के लिए आपको इस लीग के प्रारूप को समझते हुए दबाव से निपटने के बारे में सीखना होगा।” बुमराह के लिए यह महत्वपूर्ण है कि टीम अतीत पर जोर देने के बजाय वर्तमान में रहे। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें बीती चीजों को छोड़कर वर्तमान में रहना होगा। यह सही है कि अभी तक चीजें योजना के अनुसार नहीं हुई हैं, लेकिन हम संघर्ष करते रहते हैं और सफलता के तरीके खोजते रहते हैं।’’

Indian Premier League: उन्होंने कहा कि इस आईपीएल में टॉस की भूमिका काफी अहम रही है। बुमराह ने कहा, ‘‘अगर यह मेरे हाथ में होता तो मैं हर मैच में टॉस जीतना चाहता। यह वास्तव में मदद करता है।’’

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick