Cricket
IPL 2022: 5 स्पोर्ट्स एंकर जिन्होंने रचाई आईपीएल के इन बड़े क्रिकेटर्स से शादी

IPL 2022: 5 स्पोर्ट्स एंकर जिन्होंने रचाई आईपीएल के इन बड़े क्रिकेटर्स से शादी

IPL 2022: भारत में क्रिकेट को एक धर्म की तरह माना जाता है, यहां खिलाड़ियों को लोग भगवान की तरह पूजते हैं। भारत के अलावा भी दुनिया भर में क्रिकेट और क्रिकेटरों का एक अलग ही क्रेज़ हमें देखने को मिलता है। हालांकि इन क्रिकटरों की पत्नियां (Cricketers WAGs) भी क्रिकेट फैंस के बीच काफी […]

IPL 2022: भारत में क्रिकेट को एक धर्म की तरह माना जाता है, यहां खिलाड़ियों को लोग भगवान की तरह पूजते हैं। भारत के अलावा भी दुनिया भर में क्रिकेट और क्रिकेटरों का एक अलग ही क्रेज़ हमें देखने को मिलता है। हालांकि इन क्रिकटरों की पत्नियां (Cricketers WAGs) भी क्रिकेट फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। क्रिकटरों की पत्नियां किसी बड़ी सेलेब्रटी से कम नहीं होती। लेकिन आज हम आपको आईपीएल (IPL) के उन क्रिकटर्स के की पत्नियों (Cricketers Wives) के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने दम पर अपनी मेहनत से अपने लिए एक अलग मुकाम बनाया है। क्रिकेटरों की पत्नियां जिन्होंने स्पोर्ट्स एंकरिंग (Sports Anchor Wife of Cricketer) में अपना नाम बनाया है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

मयंती लैंगर के पति स्टुअर्ट बिन्नी
2015 विश्व कप के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा रहे स्टुअर्ट बिन्नी ने मयंती लैंगर से शादी की थी जो देश की शीर्ष खेल एंकरों में से एक हैं स्टुअर्ट बिन्नी 2014 और 2015 के भारतीय टीम में थे और आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस, आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। मयंती लैंगर ने भी 2015 विश्व कप के दौरान स्टार स्पोर्ट्स में बतौर स्पोर्ट्स एंकर बड़ी सफलता हासिल की थी।

एक स्पोर्ट्स रिपोर्टर के रूप में अपने शानदार करियर की शुरुआत में मयंती ने पहले फुटबॉल शो की एंकरिंग शुरू की और फिर ईएसपीएन पर 2010 फीफा विश्व कप के दौरान शो को होस्ट किया। फुटबॉल के अलावा, उन्होंने बतौर स्पोर्ट्स एंकर 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों को भी कवर किया था। स्टार में शामिल होने से पहले, मयंती ने अन्य बड़ी प्रसारण कंपनियों के साथ भी काम किया है। स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर सितंबर 2012 में शादी के बंधन में बंध गए थे।

ली फर्लांग के पति शेन वाटसन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर और दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच शेन वॉटसन ने 2010 से ली फर्लांग से शादी की है। ली एक खेल निर्माता, व्यवसायी और एक लेखक भी हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह अनुमान लगाया गया था कि यह कपल पहली बार 2004 में ली से मिले थे, लेकिन 2006 में दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को कबूला था। शेन वाटसन और ली फर्लांग ने ३ जून 2010 में शादी की और वर्तमान में उनके 2 बच्चे हैं।

संजना गणेशन के पति जसप्रीत बुमराह
मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन के रिश्ते की किसी को भनक तक नहीं लगी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और शादी करने के लिए तैयार हैं। उनकी शादी 2021 मार्च में गोवा में हुई थी।

रोज़ केली के पति मोर्ने मोर्केल
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, वह आईपीएल में केकेआर के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने रोज़ केली से शादी की, जो ऑस्ट्रेलिया के चैनल 9 में एक टेलीविज़न रिपोर्टर हैं। इस जोड़े ने दिसंबर 2014 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। बतौर खेल पत्रकार केली ने अपनी स्कूली शिक्षा ऑस्ट्रेलिया में की थी और अपने करियर की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट से जुड़ गई थी। अपनी शादी के बाद केली दक्षिण अफ्रीका चली गई, जहां केली ने एक फ्रीलांसर के रूप में क्रिकेट को कवर करना शुरू किया।

एरिन हॉलैंड के पति बेन कटिंग
बेन कटिंग और एरिन हॉलैंड ने 2015 से डेटिंग के बाद फरवरी 2021 में शादी कर ली। हॉलैंड पूर्व मिस वर्ल्ड ऑस्ट्रेलिया विजेता रही हैं। एरिन हॉलैंड सिर्फ एक क्रिकेट एंकर हैं। वर्ष 2013 में उन्हें न केवल मिस वर्ल्ड ऑस्ट्रेलिया का ताज पहनाया गया था, बल्कि उन्हें मिस वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल क्वीन ऑफ ब्यूटी, ओशिनिया से भी नवाजा गया था। न कटिंग आईपीएल के पिछले सीजन में केकेआर के लिए खेल चुके हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick