Cricket
IPL 2022: देखें आईपीएल 2022 के 5 सबसे हैरान कर देने वाले फैसले- Check Out List

IPL 2022: देखें आईपीएल 2022 के 5 सबसे हैरान कर देने वाले फैसले- Check Out List

IPL 2022: देखें आईपीएल 2022 के 5 सबसे हैरान कर देने वाले फैसले- Check Out List IPL 2022 Big Decisions, Indian Premier League, Big Decisions
IPL 2022-IPL 2022 Big Decisions: आईपीएल के 15वें सीजन में ऐसी कई चीजें और कई ऐसे रिकॉर्ड्स देखने को मिले जो पहले कभी देखने को नहीं मिले थे। जहां एक ओर 5 बार की आईपीएल विजाता टीम मुंबई इंडियंस अपनी जीत का खाता तक नहीं खोल पाई वहीं दूसरी ओर आईपीएल 2022 की नई टीम […]

IPL 2022-IPL 2022 Big Decisions: आईपीएल के 15वें सीजन में ऐसी कई चीजें और कई ऐसे रिकॉर्ड्स देखने को मिले जो पहले कभी देखने को नहीं मिले थे। जहां एक ओर 5 बार की आईपीएल विजाता टीम मुंबई इंडियंस अपनी जीत का खाता तक नहीं खोल पाई वहीं दूसरी ओर आईपीएल 2022 की नई टीम गुजरात टाइचंस इस बार प्वाइंट टेबल में टॉप पर बैठी हुई दिखाई दे रही है। ठीक ऐसे ही आईपीएल (Indian Premier League) 2022 के दौरान कुछ ऐसे बड़े फैसले भी हुए जिन्होंने न सिर्फ क्रिकेट फैन्स को बल्कि क्रिकेट जगत को भी हिला कर रख दिया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

InsideSport.In में हम आपको आईपीएल 2022 में ऐसे पांच हैरान कर देने वाले फैसलों के बारे में बताएंगे।

1- पैट कमिंस को केकेआर से बाहर करना

IPL 2022-IPL 2022 Big Decisions: केकेआर के स्टार ऑलराउंडर पैट कमिंस के शानदार फॉर्म के बाद भी उन्हें केकेआर के पिछले कुछ मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल रही है। पैट कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 बॉल पर अर्ध्दशतक जड़ा था। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अपने खेल का प्रदर्शन किया था। लेकिन उसके ही अगले तीन मैचों में कमिंस कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए जिसके चलते शायद उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी जा रही।

उन्होंने तीन मैचों में केवल तीन विकेट चटकाए। कमिंस का इकॉनमी रेट 12 रन प्रति ओवर था जिसके चलते केकेआर मैनेजमेंट ने उन्हें छोड़ दिया। इस फैसले ने न सिर्फ कमिंस के फैन बल्कि पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह भी काफी हैरान नजर आए।

2- ऋषभ पंत नो बॉल विवाद

IPL 2022-IPL 2022 Big Decisions: आईपीएल के 15वें सीजन का 34वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बाच मैच में दिल्ली जब बल्लेबाजी कर रही थी उस दौरान के कप्तान ऋषभ पंत ने एक शर्मनाक हरकत की। बीच मैच के दौरान ऋषभ पंत अंपायर के निर्णय से असहमत दिखाई दिए और और उन्होंने अपने बल्लेबाजों को मैदान से बाहर आने का इशारा किया।

दिल्ली को जीत के लिए आखिरी ओवर में 36 रन बनाने थे। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने गेंदबाजी के लिए ओबेड मैकॉय को बुलाया। रोवमन पॉवेल ने शुरुआती तीन गेंदों पर छक्के लगा दिए। मैकॉय के तीसरी गेंद को लेकर विवाद हुआ। उन्हें फुलटॉस गेंद फेंकी जो देखने में नो-बॉल लग रही थी। अंपायर ने नो-बॉल नहीं दिया और थर्ड अंपायर से सलाह भी नहीं ली। इसे देखकर ऋषभ पंत भड़क गए।

पंत ने अपने दोनों बल्लेबाजों रोवमन पॉवेल और कुलदीप यादव को बाहर आने के लिए कहा। पंत के पीछे से कई खिलाड़ी लगातार नो-बॉल की मांग कर रहे थे। पंत गुस्से में दिखाई दे रहे थे।

3- धोनी को 20वां ओवर MI के जयदेव उनादकट ने फेंका

IPL 2022-IPL 2022 Big Decisions: चेन्नई और मुंबई इंडियंस के बीच मैच में अंतिम ओवर मेें चेन्नई को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। आम तौर पर टीमें 20वां ओवर फेंकने के लिए अपने सबसे भरोसेमंद गेंदबाज पर भरोसा करती हैं। MI के कप्तान रोहित शर्मा जयदेव उनादकट के साथ गए क्योंकि उन्हें लगा कि उनकी धीमी गेंदें धोनी को झकझोर सकती हैं।

लेकिन धोनी ने हालात को पूरी तरह से पलटते हुए उनादकट की हर बॉल को बाउंड्री के पार भेजा और अपीन टीम सीएसके को शानदार और धमाकेदार जीत दिलाई। इस हालात में रोहित शर्मा के फैसले पर कई तरह की आलोचनाएं हुईं।

4- कीरोन पोलार्ड

संजय मांजरेकर का मानना है कि मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड के प्रदर्शन की वजह से ही एमआई की टीम की ये हालत है। उन्होंने कहा कि पोलार्ड ठीक तरह से नहीं खेल रहे हैं और यही कारण है कि मुंबई को लगातार 6 हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस बार मुंबई का यह ऑलराउंडर अपनी टीम की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा है। आईपीएल में लगातार फ्लॉप होने के बाद पोलार्ड ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उनके इस निर्णय से ज्यादातर फैन हैरान दिखे।

पोलार्ड इस सीजन अब तक खेले 6 मैचों में 16.40 के औसत से सिर्फ 82 रन ही बनाए हैं। जबकि बॉलिंग में भी वह सिर्फ एक ही विकेट अपने नाम कर पाए हैं। इसके अलावा वह 6 मैचों में अब तक सिर्फ 7 ओवर ही फेंक पाए हैं।

5- गुजरात टाइटंस की ओर से तीसरे नंबर पर आए विजय शंकर

गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर विजय शंकर तीसरे नंबर बल्लेबाजी करने आए। पहली बात तो वे बुरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म थे और दूसरी वह शुरू में स्ट्राइक रोटेट करने में अच्छे नहीं थे। गुजरात टाइटंस ने बेवकूफीवश शंकर को महत्वपूर्ण नंबर तीन पर आजमाया और उनका ये फैसला पूरी तरह से उल्टा पड़ गया क्योंकि उसने चार मैचों में सिर्फ 19 रन बनाए।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick