Cricket
IPL 2021: AB de Villiers हुए आउट तो बेटे ने निराश होकर कुर्सी पर मारा हाथ, हो गए चोटिल; देखें VIDEO

IPL 2021: AB de Villiers हुए आउट तो बेटे ने निराश होकर कुर्सी पर मारा हाथ, हो गए चोटिल; देखें VIDEO

IPL 2021, AB de Villiers, AB de Villiers Viral Video, RCBvsMI, royal challengers bangalore
IPL 2021: AB de Villiers हुए आउट तो बेटे ने निराश होकर कुर्सी पर मारा हाथ, हो गए चोटिल; देखें VIDEO: रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच एक शानदार मुकाबला खेला गया। मैच में बैंगलोर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। ये यूएई में उनकी […]

IPL 2021: AB de Villiers हुए आउट तो बेटे ने निराश होकर कुर्सी पर मारा हाथ, हो गए चोटिल; देखें VIDEO: रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच एक शानदार मुकाबला खेला गया। मैच में बैंगलोर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। ये यूएई में उनकी 7वीं हार के बाद पहली जीत है। मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बैंगलोर की बल्लेबाजी के दौरान दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स 6 गेंद में 11 रन बनाए आउट हुए। उनके आउट होते ही उनके बेटे ने अपना हाथ जोर से कुर्सी पर पटक दिया। जिसके बाद वो चोटिल हो गए। ये घटना 19वें ओवर की है। डिविलियर्स के बेटे को उनकी पत्नी ने रोकने की कोशिश की। लेकिन तब तक वह अपना हाथ कुर्सी पर मार चुके थे। IPL 2021, AB de Villiers, AB de Villiers Viral Video, RCBvsMI, royal challengers bangalore

ये भी पढ़ें- IPL 2021: Ashes से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर Moeen Ali का बड़ा फैसला! टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास

बता दे, आईपीएल 2021 के 39वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 54 रन से हराया। मैच में तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने हैट्रिक लेकर मुंबई की टीम को बिखेर दिया। यह उपलब्धि हासिल करने वाले हर्षल लीग के 18वें गेंदबाज बने। इस जीत के साथ ही बैंगलोर की टीम 12 पॉइंट के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को अब 2 मैच और जीतना जरूरी हैं।

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जवाब में बैंगलोर टीम ने 166 रन का टारगेट दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई टीम को ओपनर रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने 57 रन की शानदार शुरुआत दी थी। इसके बाद मिडिल ऑर्डर मैच को संभाल नहीं सके और पूरी टीम 18.1 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। ग्लेन मैक्सवेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। IPL 2021, AB de Villiers, AB de Villiers Viral Video, RCBvsMI, royal challengers bangalore

Editors pick