Cricket
IPL 2021: MS Dhoni की बल्लेबाजी देखकर उछल पड़े Virat Kohli, सहवाग ने लिखा- टाइगर जिंदा है, सोशल मीडिया पर छाए धोनी

IPL 2021: MS Dhoni की बल्लेबाजी देखकर उछल पड़े Virat Kohli, सहवाग ने लिखा- टाइगर जिंदा है, सोशल मीडिया पर छाए धोनी

IPL 2021: MS Dhoni की बल्लेबाजी देखकर उछल पड़े Virat Kohli, सहवाग ने लिखा- टाइगर जिंदा है, सोशल मीडिया पर छाए धोनी
IPL 2021: MS Dhoni की बल्लेबाजी देखकर उछल पड़े Virat Kohli, सहवाग ने लिखा- टाइगर जिंदा है, सोशल मीडिया पर छाए धोनी- चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले क्वालीफायर मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। एमएस धोनी ने महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए एक बार फिर टीम के लिए फिनिशर का […]

IPL 2021: MS Dhoni की बल्लेबाजी देखकर उछल पड़े Virat Kohli, सहवाग ने लिखा- टाइगर जिंदा है, सोशल मीडिया पर छाए धोनी- चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले क्वालीफायर मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। एमएस धोनी ने महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए एक बार फिर टीम के लिए फिनिशर का रोल अदा किया। आखिरी पांच गेंदों पर टीम को 13 रन जीत के लिए चाहिए थे, और धोनी ने लगातार चौकों की मदद से इसे 2 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। कई समय बाद धोनी के बल्ले से निकली इस पारी ने फैंस के लिए मैच को यादगार बना दिया। विराट कोहली भी धोनी की तारीफ करते हुए ट्वीट किया।

IPL 2021: धोनी की तारीफ में विराट का ट्वीट

विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा – और राजा वापस आ गया है (King is back)। दिल के इमोजी के साथ कोहली ने आगे लिखा- इस खेल में शानदार फिनिशर हैं धोनी। उन्होंने मुझे एक बार फिर लाइव मैच के दौरान अपनी सीट पर उछलने को मजबूर किया।

IPL 2021: केदार जाधव ने लिखा – बिग स्क्रीन पर सलमान खान और बिग मैच में एमएस धोनी हैं तो पूरा इंडिया सेलिब्रेट करता है और रहेगा।


यह भी पढ़ें – फाइनल में पहुंचने पर रोने लगी नन्ही फैन, फिर MS Dhoni ने अपने खास अंदाज से जीता सबका दिल- Video

विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने अपने ही अंदाज में ट्वीट करते हुए लिखा – ओम फिनिशाय नमः ! चेन्नई ने शानदार जीत दर्ज की, ऋतुराज टॉप क्लास, उथप्पा ने क्लास दिखाया और धोनी ने बताया कि टेम्परामेंट कितना जरुरी है। पिछले साल खराब परफॉरमेंस के बाद इस साल टीम ने शानदार वापसी की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virender Sehwag (@virendersehwag)

Also Read – BCCI relieved as ICC allows Super 12 team one week to make required changes

Editors pick