Cricket
IPL 2021: Sunil Gavaskar ने Suryakumar Yadav और Ishan Kishan पर उठाए सवाल, कहा- उनका शॉट सिलेक्शन गलत

IPL 2021: Sunil Gavaskar ने Suryakumar Yadav और Ishan Kishan पर उठाए सवाल, कहा- उनका शॉट सिलेक्शन गलत

IPL 2021: Sunil Gavaskar ने Suryakumar Yadav और Ishan Kishan पर उठाए सवाल, कहा- उनका शॉट सिलेक्शन गलत- Mumbai Indians- IPL 2021 in UAE
IPL 2021-Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और ईशान किशन (Ishan Kishan) को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चुना गया है। दोनों ने शानदार प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह बनाई, लेकिन उसके बाद वे आउट ऑफ फॉर्म हो गए। यूएई में आईपीएल 2021 के दूसरे चरण […]

IPL 2021-Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और ईशान किशन (Ishan Kishan) को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चुना गया है। दोनों ने शानदार प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह बनाई, लेकिन उसके बाद वे आउट ऑफ फॉर्म हो गए। यूएई में आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में उनका बल्ला शांत हो गया। सूर्यकुमार और ईशान किशन के फॉर्म को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने दोनों बल्लेबाजों के शॉट सिलेक्शन को खराब बताया है।

IPL 2021-Mumbai Indians: स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड पर बोलते हुए महान सुनील गावस्कर ने कहा, “मुझे लगता है कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और ईशान किशन (Ishan Kishan) भारतीय टीम में जगह बनाने के बाद आराम में चले गए हैं। वो कुछ ऐसे शॉट सिर्फ इसलिए खेलने की कोशिश कर रहें क्योंकि वे भारत के खिलाड़ी हैं। कभी-कभी ऐसा होता है, आपको खुद को थोड़ा समय देना होगा और आपको अपना शॉट चयन सही करना होगा। मुझे लगता है कि इस बार वे यहीं चूक गए हैं। उनका शॉट चयन बिल्कुल सही नहीं रहा है और इसलिए वे सस्ते में आउट हुए हैं।”

ये भी पढ़ें- T20 World Cup: Abdul Razzaq के बिगड़े बोल, टी20 वर्ल्ड कप से पहले कहा- पाकिस्तान का मुकाबला नहीं कर सकेगा भारत

IPL 2021-Mumbai Indians: गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने भारत और मुंबई के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के गेंदबाजी नहीं करने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि यह न केवल फ्रेंचाइजी के लिए बल्कि राष्ट्रीय टीम के लिए भी एक बड़ा झटका है। हार्दिक ने इस सीजन में 10 मैचों में सिर्फ 112 रन बनाए हैं। इस दौरान औसत 14 और स्ट्राइक रेट 114.28 का रहा है। उन्होंने एक भी मैच में गेंदबाजी नहीं की है।

IPL 2021, Sunil Gavaskar, Suryakumar Yadav, Ishan Kishan, Mumbai Indians, IPL 2021 in UAE

IPL 2021-Mumbai Indians: गावस्कर (Sunil Ga vaskar) ने कहा, “हार्दिक पंड्या का गेंदबाजी नहीं करना मुंबई इंडियंस के लिए ही नहीं, बल्कि भारत के लिए भी एक बड़ा झटका है। क्योंकि उन्हें टीम में एक ऑलराउंडर के रूप में लिया गया था। अगर आप टीम में हैं, तो नंबर 6 या 7 पर बल्लेबाजी करना पड़ सकता है। इसके बाद अगर आप गेंदबाजी करने में सक्षम नहीं हैं, तो यह कप्तान के लिए मुश्किल बना देता है। उन्हें लचीलापन और विकल्प नहीं मिलता है, जो कि ऑलराउंडर की तरह नंबर 6 या 7 पर बल्लेबाजी करने वाले किसी व्यक्ति के लिए आवश्यक है।”

Also Read: IPL New Teams: Punjab Kings co-owner Ness Wadia declares, ‘BCCI to get 50-75% more for two new IPL teams’

भारतीय राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने 8 सितंबर को यूएई और ओमान में बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम का चयन किया। आर अश्विन को उस टीम में शामिल किया गया जो चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। अश्विन ने आखिरी बार जुलाई 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंटरनेशनल टी20 मैच खेला था। युजवेंद्र चहल को टीम में शामि नहीं किया। महेंद्र सिंह धोनी को मेंटर बनाया गया है।

Editors pick