Cricket
IPL 2021 SRH vs CSK: 11वीं बार आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद क्या बोले CSK के कप्तान MS Dhoni, यहां जाने

IPL 2021 SRH vs CSK: 11वीं बार आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद क्या बोले CSK के कप्तान MS Dhoni, यहां जाने

IPL 2021, SRH vs CSK, CSK captain MS Dhoni, IPL playoffs, MS Dhoni
IPL 2021 SRH vs CSK: 11वीं बार आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद क्या बोले CSK के कप्तान MS Dhoni, यहां जाने- चेन्नई सुपर किंग्स ने 11वीं बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) प्लेऑफ में जगह बनाई है। लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि इस बार का प्रदर्शन अधिक मायने रखता है […]

IPL 2021 SRH vs CSK: 11वीं बार आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद क्या बोले CSK के कप्तान MS Dhoni, यहां जाने- चेन्नई सुपर किंग्स ने 11वीं बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) प्लेऑफ में जगह बनाई है। लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि इस बार का प्रदर्शन अधिक मायने रखता है क्योंकि पिछले साल टीम पहली बार इस मुकाम पर पहुंचने में नाकाम रही थी। चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट हराकर प्लेऑफ में प्रवेश किया। उसके 11 मैचों में 18 अंक हो गये हैं। IPL 2021, SRH vs CSK, CSK captain MS Dhoni, IPL playoffs, MS Dhoni

ये भी पढ़ें- IPL 2021 SRH vs CSK: चेन्नई प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी, सनराइजर्स हैदराबाद बाहर; MS Dhoni ने छक्के से किया मैच का अंत

सनराइजर्स पर जीत का श्रेय उन्होंने गेंदबाजों को दिया। जिन्होंने विरोधी टीम को सात विकेट पर 134 रन ही बनाने दिए।

धोनी ने कहा, ‘‘यह ऐसा विकेट नहीं था जिस पर गेंद अधिक टर्न ले रही हो या रुककर आ रही हो। गेंदबाजों ने अपनी गति और लेंथ में अच्छी तरह से बदलाव किया। मैच से पहले मैंने यही बात की थी और उन्होंने रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया।’’

सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि यदि उनके बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी संभाली होती और अच्छे रन बनाए होते तो परिणाम भिन्न होता। विलियमसन ने कहा, ‘‘हमने पर्याप्त रन नहीं बनाये थे। इसके बावजूद हमने कड़ी टक्कर दी। पावरप्ले के आखिर में हमारा स्कोर 40 रन के करीब था। निचले मध्यक्रम के बल्लेबाजों की मदद से हम थोड़ा सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें देखना होगा कि मैच कैसे जीतने है। चेन्नई ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन आखिर में हम 10-15 रन पीछे रह गये। फिर से हमारे नाम पर जीत दर्ज नहीं हो पायी।’’ जोश हेजलवुड ने 24 रन देकर तीन विकेट लिए और उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। IPL 2021, SRH vs CSK, CSK captain MS Dhoni, IPL playoffs, MS Dhoni

Editors pick