Cricket
IPL 2021: संजय मांजरेकर ने बताया उस खिलाड़ी का नाम जिसे आईपीएल नीलामी में मिल सकते हैं 12-14 करोड़ रुपए

IPL 2021: संजय मांजरेकर ने बताया उस खिलाड़ी का नाम जिसे आईपीएल नीलामी में मिल सकते हैं 12-14 करोड़ रुपए

T20 World Cup: पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने वर्ल्डकप स्कॉड पर दिया बयान, हर्षल पटेल के होने पर खड़े किए सवाल-Check Out
IPL 2021- Sanjay Manjrekar on Venkatesh Iyer: आईपीएल 2021 में युवाओं के पास अगले साल होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों को प्रभावित करने का अंतिम मौका है। कुछ ने आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में बेहतर खेल दिखाया है तो कुछ का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। फ्रेंचाइजी खुद को अगले साल होने वाली […]

IPL 2021- Sanjay Manjrekar on Venkatesh Iyer: आईपीएल 2021 में युवाओं के पास अगले साल होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों को प्रभावित करने का अंतिम मौका है। कुछ ने आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में बेहतर खेल दिखाया है तो कुछ का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। फ्रेंचाइजी खुद को अगले साल होने वाली नीलामी (IPL Auction 2022) के लिए खुद को तैयार कर रही है। भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने उस एक खिलाड़ी का नाम बताया जिस पर पैसों की बरसात हो सकती है। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के ओपनर वेंकटेश अय्यर का नाम लिया।

टीमों के लिए हॉट टारगेट होंगे वेंकटेश
IPL Auction 2022- Kolkata Knight Riders: मांजरेकर को लगता है कि कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए रनों की बारिश करने वाले वेंकटेश अय्यर सभी टीमों के लिए हॉट टारगेट होंगे। मांजरेकर ने कहा कि आईपीएल के अलावा भी टी20 में वेंकटेश का रिकॉर्ड शानदार रहा है। मांजरेकर ने ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत में कहा, “मुझे लगता है कि 12-14 करोड़ उन्हें मिलेंगे। मैं उनके फर्स्ट क्लास और लिस्ट-ए रिकॉर्ड देख रहा था। वह शानदार है। इसमें आईपीएल को शामिल नहीं कर रहा। उनका स्ट्राइक रेट जबरदस्त है। औसत 37 से ज्यादा है।”

ये भी पढ़ें- IPL 2021 MI vs DC: हार्दिक पांड्या के गेंदबाजी नहीं करने से चिंतित BCCI, कहा – वह टी20 विश्व कप के अहम खिलाड़ी हैं

बल्लेबाज होने के साथ गेंदबाज भी हैं वेंकटेश
IPL Auction 2022- Kolkata Knight Riders: मांजरेकर ने इसके आगे कहा, “वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो बल्लेबाजी करना जानता है। साथ ही वह एक गेंदबाज भी है। उसने पिछले मैच में दिखाया है कि वह कठिन ओवर भी फेंक सकता है। इसलिए वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो बहुत अधिक कीमत लेने वाला है।”

IPL 2021- Sanjay Manjrekar on Venkatesh Iyer: वेंकटेश पर क्यों लग सकती है बड़ी बोली?

  • वेंकटेश ने आईपीएल 2021 के दूसरे लेग में कोलकाता के लिए डेब्यू किया। आरसीबी के खिलाफ पहले ही मैच में 41 रनों की पारी खेली।
  • वेंकटेश ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 29 रन देकर दो विकेट लिए थे। इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ 30 रन पर एक विकेट लिए।
  • वेंकटेश ने आरसीबी के खिलाफ नाबाद 41, मुंबई के खिलाफ 53, चेन्नई के खिलाफ 18, दिल्ली के खिलाफ 14 और पंजाब के खिलाफ 67 रन जड़े।
  • आईपीएल में आने से पहले वेंकटेश शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने फरवरी 2021 में 50 ओवर के मैच में मध्य प्रदेश के लिए पंजाब के खिलाफ 198 रनों की पारी खेली थी।
  • वेंकटेश ने 10 फर्स्ट क्लास मैच में 36.33 की औसत से 545 रन बनाए हैं। इस दौरान 6 अर्धशतक लगाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 93 रन है।
  • 24 लिस्ट ए मैच में वेंकटेश ने 849 रन बनाए हैं। उनका औसत 47.16 और स्ट्राइक रेट 98.72 है। दो शतक और तीन अर्धशतक उनके नाम हैं। 198 रन उच्चतम स्कोर है।
  • टी20 मैचों में वेंकटेश ने 43 मुकाबलों में 38.20 की औसत से 917 रन बनाए हैं। चार अर्धशतक जड़े हैं। उनका स्ट्राइख रेट 138.51 का है।
  • गेंदबाजी की बात करें तो वेंकटेश ने फर्स्ट क्लास में 7, लिस्ट ए में 10 और टी20 में 24 विकेट लिए हैं।

Editors pick