Cricket
IPL 2021: धोनी की विस्फोटक पारी को देखकर भावुक हुईं साक्षी, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

IPL 2021: धोनी की विस्फोटक पारी को देखकर भावुक हुईं साक्षी, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

IPL 2021: धोनी की विस्फोटक पारी को देखकर भावुक हुईं साक्षी, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
IPL 2021, Sakshi Dhoni MS Dhoni, CSK vs DC Qualifier 1: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने 6 गेंद में 18 रन की धमाकेदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को एक बार और आईपीएल के फाइनल में पहुंचा दिया है। क्वालीफायर 1 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से […]

IPL 2021, Sakshi Dhoni MS Dhoni, CSK vs DC Qualifier 1: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने 6 गेंद में 18 रन की धमाकेदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को एक बार और आईपीएल के फाइनल में पहुंचा दिया है। क्वालीफायर 1 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया। टॉम करन की चौथी गेंद पर विजयी चौका लगाने के बाद धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा को जश्न मनाते हुए देखा गया। इस दौरान दोनों गले लगाकर भावुक भी हो गईं।

अंतिम ओवर की पहली गेंद पर टॉम कुरेन ने मोईन अली (12 गेंद में दो चौके) को आउट किया। दूसरी और तीसरी गेंद पर धोनी ने चौके लगाये। अगली गेंद वाइड, फिर धोनी ने चौका लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स को नौवीं बार आईपीएल फाइनल में पहुंचाया।

 

CSK vs DC Qualifier 1, Sakshi Dhoni video, Sakshi Dhoni and Ziva: एमएस धोनी द्वारा चौका लगाने के बाद उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा खुशी से एक दूसरे को गले लगाते हुए दिख रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। आखिरी ओवर में धोनी चौका लगा रहे थे और स्टैंड में साक्षी धोनी रोते हुए दिखाई दे रही थी।

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (60 रन) और कप्तान ऋषभ पंत (नाबाद 51 रन) के अर्धशतक की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाजी का

ऑफर मिलने के बाद पांच विकेट पर 172 रन का स्कोर बनाने में सफल रही।

ये भी पढ़ें- CSK vs DC IPL 2021: प्लेऑफ में चौकर्स दिल्ली अब तक चेन्नई को हरा नहीं सकी, एक मैच और फिनिश करते ही MS Dhoni बनाएंगे ऐतिहासिक रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स को अब बुधवार को दूसरे क्वालीफायर के जरिये फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा जिसमें उसका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सोमवार को होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से होगा।

Also Read: DC vs CSK, IPL 2021 Qualifier: Ruturaj Gaikwad redefines consistency with another fifty; completes 600+ runs

Editors pick