IPL 2021 Replacements: आईपीएल ने जारी की रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों की नई लिस्ट, देखिए किस टीम ने बदले प्लेयर- चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार (19 सितंबर) को होने वाले मैच से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे चरण का आगाज होगा। इससे पहले आईपीएल ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों की नई लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन के बाकी मैचों के लिए रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है। Sunrisers Hyderabad, IPL 2021 Replacements, Delhi Capitals, Mumbai Indians, Punjab Kings, Rajasthan Royals, Royal Challengers Bangalore, IPL 2021- follow hindi.insidesport.in
दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स की जगह बेन ड्वारसिस को शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ड्वारसि ने अब तक 82 टी20 खेले हैं और उनके नाम 100 विकेट हैं। फ्रेंचाइजी ने एम सिद्धार्थ के स्थान पर बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को भी टीम में लिया है। खेजरोलिया इससे पहले मुंबई इंडियंस और आरसीबी की टीम में रह चुके हैं।
मुंबई इंडियंस ने मोहसिन खान की जगह गुजरात के बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज रोश कलारिया को अपनी टीम में शामिल किया है। कलारिया ने अब तक 54 प्रथम श्रेणी मैच, 46 लिस्ट ए मैच और 31 टी20 मैच खेले हैं और कुल 271 विकेट लिए हैं। पंजाब किंग्स ने पहले ही आदिल राशिद और नाथन एलिस को झाय रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया है। लिस्ट में एक नया नाम एडेन मार्कराम का जुड़ा है। वे डेविड मलान की जगह लेंगे। Sunrisers Hyderabad, IPL 2021 Replacements, Delhi Capitals, Mumbai Indians, Punjab Kings, Rajasthan Royals, Royal Challengers Bangalore, IPL 2021- follow hindi.insidesport.in
राजस्थान रॉयल्स ने वेस्टइंडीज की ओशेन थॉमस और एविन लुईस की जोड़ी को टीम में शामिल किया है। वे बेन स्टोक्स और जोस बटलर की जगह लेंगे। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज थॉमस ने 17 इंटरनेशनल टीम खेले हैं और पहले राजस्थान की टीम में रह चुके हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज लुईस ने 45 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 158.03 के स्ट्राइक रेट से 1318 रन बनाए हैं। उनके नाम 2 शतक और 9 अर्द्धशतक भी हैं। राजस्थान ने पहले तबरेज शम्सी और ग्लेन फिलिप्स को टीम में शामिल किया था।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने घायल वाशिंगटन सुंदर की जगह बंगाल के मध्यम तेज गेंदबाज आकाश दीप को चुना है। आकाश दीप ने अब तक 9 प्रथम श्रेणी मैच, 11 लिस्ट ए मैच और 15 टी20 खेले हैं और उनके नाम 73 विकेट हैं। आरसीबी ने इससे पहले एडम जम्पा, डेनियल सैम्स, केन रिचर्डसन और फिन एलन के रिप्लेसमेंट के तौर पर क्रमशः वानिंदु हसरंगा, दुशमंथा चमीरा, जॉर्ज गार्टन और टिम डेविड को शामिल किया था।
सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के रिप्लेसमेंट के रूप में शेरफेन रदरफोर्ड को साइन किया है। 7 आईपीएल मैच खेल चुका वेस्टइंडीज का यह ऑलराउंडर पहले दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुका है। Sunrisers Hyderabad, IPL 2021 Replacements, Delhi Capitals, Mumbai Indians, Punjab Kings, Rajasthan Royals, Royal Challengers Bangalore, IPL 2021- follow hindi.insidesport.in
Injured / Replaced Player | Team | Replacement Player |
M Siddharth | DC | Kulwant Khejroliya |
Chris Woakes | DC | Ben Dwarshuis |
Mohsin Khan | MI | Roosh Kalaria |
Riley Meredith | PBKS | Nathan Ellis |
Jhye Richardson | PBKS | Adil Rashid |
Dawid Malan | PBKS | Aiden Markram |
Andrew Tye | RR | Tabraiz Shamsi |
Jofra Archer | RR | Glenn Phillips |
Ben Stokes | RR | Oshane Thomas |
Jos Buttler | RR | Evin Lewis |
Adam Zampa | RCB | Wanindu Hasaranga |
Daniel Sams | RCB | Dushmantha Chameera |
Kane Richardson | RCB | George Garton |
Finn Allen | RCB | Tim David |
Washington Sundar | RCB | Akash Deep |
Jonny Bairstow | SRH | Sherfane Rutherford |