Cricket
IPL 2021: टीम इंडिया के बाद अब क्या इस आईपीएल सीजन के अंत में RCB की कप्तानी भी छोड़ देंगे Virat Kohli?

IPL 2021: टीम इंडिया के बाद अब क्या इस आईपीएल सीजन के अंत में RCB की कप्तानी भी छोड़ देंगे Virat Kohli?

IPL 2021: टीम इंडिया के बाद अब क्या इस आईपीएल सीजन के अंत में RCB की कप्तानी भी छोड़ देंगे Virat Kohli?
IPL 2021: टीम इंडिया के बाद अब क्या इस आईपीएल सीजन के अंत में RCB की कप्तानी भी छोड़ देंगे Virat Kohli?- विराट कोहली द्वारा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी 2013 में संभालने के बाद फैंस को उनसे काफी उम्मीदें थी। 2013 से लेकर जारी सीजन तक कोहली का प्रदर्शन टीम के लिए काफी शानदार […]

IPL 2021: टीम इंडिया के बाद अब क्या इस आईपीएल सीजन के अंत में RCB की कप्तानी भी छोड़ देंगे Virat Kohli?- विराट कोहली द्वारा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी 2013 में संभालने के बाद फैंस को उनसे काफी उम्मीदें थी। 2013 से लेकर जारी सीजन तक कोहली का प्रदर्शन टीम के लिए काफी शानदार रहा है, लेकिन बतौर कप्तान वो टीम को अभी तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं दिला सके हैं। विराट कोहली के भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद, एक बार फिर ये सवाल उठने लगे हैं कि आईपीएल 2022 के मेगा नीलामी को देखते हुए क्या आईपीएल 2021 के बाद कोहली RCB की कप्तानी भी छोड़ देंगे।

RCB captain Virat Kohli, RCB, Virat Kohli, IPL 2021, IPL 2021 in UAE, Royal Challengers Bangalore, RCB in IPL, Follow live https://hindi.insidesport.in/

ये भी पढ़ें – IPL 2021 CSK vs MI Head to Head: Chennai Super Kings पर भारी है Mumbai Indians का पलड़ा, रिकॉर्ड जानकर हो जाएंगे हैरान

विराट कोहली के नेतृत्व में RCB ने काफी उतार-चढ़ाव देखा है। अगर टीम ने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ आईपीएल में अब तक का सर्वाधिक 263 रन बनाया है, तो कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सबसे कम 49 रन भी बनाए हैं। इन सबके बीच, कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। भले ही विराट कोहली आईपीएल के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर बन गए हो, लेकिन अभी भी टीम के लिए ट्रॉफी जीतना बाकी है। IPL में टीम तीन बार फाइनल में और तीन बार प्लेऑफ में पहुंची थी।

आईपीएल में जब भी टीम ने खराब प्रदर्शन किया है, तो कोहली की कप्तानी पर हमेशा सवाल उठे हैं, ऐसे में भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी हैरान थे कि उन्होंने आरसीबी के कप्तान के रूप में बने रहने और भारत के कप्तान के रूप में पद छोड़ने का फैसला किया। हालांकि, अगर आईपीएल 2021 में टीम के प्रदर्शन में सुधार नहीं हुआ , तो विराट कोहली अपनी कप्तानी पर फैसला ले सकते हैं।

हालांकि फ्रेंचाइजी ने कोहली के साथ धैर्य बनाए रखा है और उन्हें अभी तक कप्तान बनाए रखने अहम योगदान दिया है, लेकिन इस बार अगर टीम ने खराब प्रदर्शन किया, तो फ्रेंचाइजी कप्तानी को लेकर फैसला कर सकती है। फरवरी 2022 में मेगा नीलामी से पहले, आरसीबी उनकी जगह एबी डिविलियर्स को कप्तानी सौंप सकती है और शायद खुद कोहली कप्तानी छोड़ दें।

  • आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी का रिकॉर्ड 65-60 जीत-हार के रिकॉर्ड के साथ खराब है।
  • 48.04 के जीत प्रतिशत के साथ, कोहली के पास सबसे कम जीत का रिकॉर्ड है।
  • बतौर कप्तान 132 मैचों में कोहली सिर्फ 60 जीते हैं और 65 मैच हारे हैं।
  • उनके प्रतिद्वंद्वी रोहित शर्मा का कप्तानी जीतने का प्रतिशत 60.16% के साथ सर्वश्रेष्ठ कप्तानी रिकॉर्ड है।
  • अगर कोहली यूएई में आईपीएल 2021 का खिताब नहीं जीत पाते हैं तो वह खुद कप्तानी का पद छोड़ सकते हैं।

 

भारत के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, “विराट कोहली को आरसीबी ने काफी समय दिया है। यदि आपको विश्व स्तरीय बल्लेबाजी और गेंदबाजी लाइन-अप दिया गया है, यदि आप इसे इतने सालों तक नहीं कर सकें, तो आपको शीर्ष पर बदलाव की तलाश करने की जरूरत है।”

इनके सबके बीच कोहली के पास खुद को साबित करने का ये आखिरी मौका होगा। फरवरी 2022 में मेगा नीलामी को देखते हुए कोहली खुद को कप्तानी के पद से अलग करना चाहेंगे। क्योंकि फ्रेंचाइजी के फैसला से कोहली भी बचना चाहेंगे।

CSK vs MI in IPL 2021: Robin Uthappa likely to make CSK debut if Faf Du Plessis fails to recover on time

RCB captain Virat Kohli, RCB, Virat Kohli, IPL 2021, IPL 2021 in UAE, Royal Challengers Bangalore, RCB in IPL, Follow live https://hindi.insidesport.in/

Editors pick