Cricket
IPL 2021: Rajasthan Royals के Chetan Sakariya कर रहे जलेबी और फाफड़े की डिलीवरी! फ्रेंचाइजी ने फैंस से ट्वीट करके पूछा एड्रेस, देखिए लोगों के मजेदार कमेंट्स

IPL 2021: Rajasthan Royals के Chetan Sakariya कर रहे जलेबी और फाफड़े की डिलीवरी! फ्रेंचाइजी ने फैंस से ट्वीट करके पूछा एड्रेस, देखिए लोगों के मजेदार कमेंट्स

IPL 2021: Rajasthan Royals के Chetan Sakariya कर रहे जलेबी और फाफड़े की डिलीवरी! फ्रेंचाइजी ने फैंस से ट्वीट करके पूछा एड्रेस, देखिए लोगों के मजेदार कमेंट्स
IPL 2021: Rajasthan Royals के Chetan Sakariya कर रहे जलेबी और फाफड़े की डिलीवरी! फ्रेंचाइजी ने फैंस से ट्वीट करके पूछा एड्रेस, देखिए लोगों के मजेदार कमेंट्स- आईपीएल 2021 का दूसरा चरण 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाला है, जिसके लिए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें वहां पहुंचकर कर ट्रेनिंग […]

IPL 2021: Rajasthan Royals के Chetan Sakariya कर रहे जलेबी और फाफड़े की डिलीवरी! फ्रेंचाइजी ने फैंस से ट्वीट करके पूछा एड्रेस, देखिए लोगों के मजेदार कमेंट्स- आईपीएल 2021 का दूसरा चरण 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाला है, जिसके लिए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें वहां पहुंचकर कर ट्रेनिंग भी शुरू कर चुकी हैं, जबकि अन्य टीमें सितंबर के शुरुआत तक यूएई पहुंच सकती हैं। आईपीएल के दूसरे चरण को लेकर फ्रेंचाइजी काफी एक्टिव हैं और ऐसे में उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रशंसकों को काफी दिलचस्प और नई-नई चीजें देखने को मिल रही हैं।

IPL 2021, Chetan Sakariya, Rajasthan Royals, IPL 2021 In UAE, IPL 2021 live, Rajasthan Royals Tweet, Follow live https://hindi.insidesport.in/

आईपीएल का पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें चेतन सकरिया प्लेट में जलेबी और फाफड़ा लिए हुए नजर आ रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स ने कैप्शन दिया, ”एड्रेस दे दे”

ये भी पढे़ं- India tour of Sri Lanka: चेतन सकारिया हुए इमोशनल, कहा- ‘काश मेरे पिता जिंदा होते और मुझे भारत के लिए खेलते हुए देख पाते’

IPL 2021: पिछले कुछ महीनों में चेतन सकारिया ने अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। चेतन पहली बार श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल हुए हैं। हाल ही में उनके पिता का कोरोना के कारण निधन हो गया था। इसको लेकर वो काफी भावुक हो गए थे।
बाएं हाथ के इस युवा तेज गेंदबाज को राजस्थान रॉयल्स ने 1.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। आर्थिक तंगी के बीच पले बढ़े चेतन के लिए पिछला कुछ समय बेहद कठिन रहा है। बाएं हाथ के गेंदबाज ने आईपीएल में कामयाबी हासिल करने से पहले एक दुकान में एकाउंटेंट के रूप में काम किया था।

पिता से पहले उनके छोटे भाई राहुल ने इसी साल जनवरी में आत्महत्या कर ली थी। चेतन इस दौरान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे थे जिसके चलते उनके परिजनों ने उन्हें इस बात की जानकारी नहीं दी। चेतन जब टूर्नामेंट खेलकर वापस लौटे तब उन्हें अपने भाई की मौत का पता चला। सकारिया आईपीएल के पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ बतौर नेट गेंदबाज जुड़े थे। चेतन ने इस सीजन अपनी शानदार गेंदबाजी से फैंस के साथ-साथ दिग्गजों का भी दिल जीत लिया था।

IPL 2021, Chetan Sakariya, Rajasthan Royals, IPL 2021 In UAE, IPL 2021 live, Rajasthan Royals Tweet, Follow live https://hindi.insidesport.in/

ये भी पढ़ें- IPL 2021: As expected, Rajasthan Royals confirm Jos Buttler won’t return for IPL Phase 2, Glenn Phillips to replace him

संजू सैमसन के नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2021 का पहला चरण औसत रहा। टीम 7 मैच में से तीन जीती और चार में उसे हार का सामना करना पड़ा। संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स दूसरे चरण में अच्छा प्रदर्शन करने उतरेगी।

Editors pick