Cricket
भारत से Manchester Test रद्द करने का बदला इस तरह ले रहा इंग्लैंड बोर्ड, IPL 2021 Phase-2 को दिया यह बड़ा झटका

भारत से Manchester Test रद्द करने का बदला इस तरह ले रहा इंग्लैंड बोर्ड, IPL 2021 Phase-2 को दिया यह बड़ा झटका

IPL 2021 Phase-2, T20 World Cup, England players, IPL playoffs, English Cricketers, IPL in UAE, CSK Team, DC Team, RR Team, England vs Pakistan
भारत से Manchester Test रद्द करने का बदला इस तरह ले रहा इंग्लैंड बोर्ड, IPL 2021 Phase-2 को दिया यह बड़ा झटका- टीम इंडिया ने कोरोना के कारण इंग्लैंड के खिलाफ 10 सितंबर से होने वाले मैनचेस्टर टेस्ट में खेलने से मना कर दिया था। इस कारण यह मैच रद्द करना पड़ा। अब इंग्लैंड एंड वेल्स […]

भारत से Manchester Test रद्द करने का बदला इस तरह ले रहा इंग्लैंड बोर्ड, IPL 2021 Phase-2 को दिया यह बड़ा झटका- टीम इंडिया ने कोरोना के कारण इंग्लैंड के खिलाफ 10 सितंबर से होने वाले मैनचेस्टर टेस्ट में खेलने से मना कर दिया था। इस कारण यह मैच रद्द करना पड़ा। अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) इसका बदला IPL 2021 Phase-2 से ले रहा है। इंग्लैंड के खिलाड़ी एक-एक कर टूर्नामेंट से हट रहे हैं। IPL 2021 Phase-2, T20 World Cup, England players, IPL playoffs, English Cricketers, IPL in UAE, CSK Team, DC Team, RR Team, England vs Pakistan

अब खबर है कि जो इंग्लिश प्लेयर IPL के दूसरे फेज में खेलेंगे, उनकी भी सिर्फ प्लेऑफ तक ही मौजूद रहने की संभावना है। दरअसल, इंग्लैंड को अक्टूबर में पाकिस्तान दौरे पर 2 टी-20 मैच खेलना है। इसके लिए इंग्लैंड बोर्ड चाहता है कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुने गए इंग्लैंड के खिलाड़ी इस सीरीज में मौजूद रहें।

यदि ऐसा होता है, तो वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्टेड इंग्लिश खिलाड़ियों को 9 अक्टूबर को ही पाकिस्तान रवाना होना होगा। यहां इंग्लैंड टीम एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी। इसके बाद 14 और 15 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड को 2 टी-20 मैच भी खेलना है। यह दोनों ही मैच रावलपिंडी में होंगे।

वहीं, IPL 2021 Phase-2 में ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 8 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद 10 सितंबर से 2 क्वालिफायर और एक एलिमिनेटर मैच होगा। आखिरी में 15 अक्टूबर को दुबई में फाइनल की जंग होगी। जबकि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्टेड इंग्लिश खिलाड़ी 9 अक्टूबर को ही UAE से रवाना हो जाएंगे।

CSK और DC को सबसे ज्यादा नुकसान
इंग्लिश खिलाड़ियों के हटने से सबसे ज्यादा नुकसान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) को होगा। DC टीम इस समय 12 पॉइंट के साथ टॉप पर काबिज है, जबकि चेन्नई की टीम 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है। दोनों टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की पूरी उम्मीद है। चेन्नई टीम के लिए इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली और सैम करन खेलते हैं। वहीं, दिल्ली के लिए टॉम करन खेलते हैं।

राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद है। यह टीम अभी 6 पॉइंट के साथ 5वें नंबर पर काबिज है। इस टीम के लिए इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज लियाम लिविंग्टोन खेलते हैं। इससे पहले वर्ल्ड नंबर-1 डेविड मलान, विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और क्रिस वोक्स पहले ही टूर्नामेंट से नाम वापस ले चुके हैं। मलान पंजाब किंग्स, बेयरस्टो सनराइजर्स हैदराबाद और क्रिस वोक्स दिल्ली के लिए खेलते हैं। IPL 2021 Phase-2, T20 World Cup, England players, IPL playoffs, English Cricketers, IPL in UAE, CSK Team, DC Team, RR Team, England vs Pakistan

Editors pick