Cricket
IPL 2021 Phase 2: अबू धाबी पहुंचते ही Mumbai Indians हुई 6 दिनों के लिए क्वारंटाइन, GPS घड़ियों के जरिए स्थानीय स्वास्थ्य विभाग रखेगा नजर

IPL 2021 Phase 2: अबू धाबी पहुंचते ही Mumbai Indians हुई 6 दिनों के लिए क्वारंटाइन, GPS घड़ियों के जरिए स्थानीय स्वास्थ्य विभाग रखेगा नजर

IPL 2021 Phase 2: अबू धाबी पहुंचते ही Mumbai Indians हुई 6 दिनों के लिए क्वारंटाइन, GPS घड़ियों के जरिए स्थानीय स्वास्थ्य विभाग रखेगा नजर
IPL 2021 Phase 2: अबू धाबी पहुंचते ही Mumbai Indians हुई 6 दिनों के लिए क्वारंटाइन, GPS घड़ियों के जरिए स्थानीय स्वास्थ्य विभाग रखेगा नजर – यूएई में होने वाले आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए मुंबई इंडियंस की टीम शुक्रवार को अबू धाबी पहुंच चुकी है। टीम होटल पहुंचने के बाद मुंबई इंडियंस […]

IPL 2021 Phase 2: अबू धाबी पहुंचते ही Mumbai Indians हुई 6 दिनों के लिए क्वारंटाइन, GPS घड़ियों के जरिए स्थानीय स्वास्थ्य विभाग रखेगा नजर – यूएई में होने वाले आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए मुंबई इंडियंस की टीम शुक्रवार को अबू धाबी पहुंच चुकी है। टीम होटल पहुंचने के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की ओर से GPS घड़ियां दी गई हैं, जिसे उन्हें 6 दिनों की क्वारंटाइन अवधि के दौरान पहने रहना होगा। इस उपकरण के जरिए स्वास्थ्य विभाग टीम मेंबर्स की गतिविधियों का रिकॉर्ड रख सकेगा और जरूरत आने पर जिसका इस्तेमाल किया जाएगा। IPL 2021 Phase 2, IPL in UAE, Mumbai Indians, MI in Abu Dhabi

ये भी पढ़ें – IPL 2021: इंग्लिश और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को लेकर सभी फ्रेंचाइजी के लिए खुशखबरी, जानिए क्या है पूरा मामला

एक सूत्र ने बताया, “मुंबई इंडियंस की यूनिट को GPS घड़ियां दी गई हैं, जिन्हें सदस्यों को अपनी छह दिनों की क्वारंटाइन अवधि के दौरान पहनना होगा। यह स्वास्थ्य विभाग द्वारा अबू धाबी हवाई अड्डे में उतरने और अपना COVID-19 टेस्ट करवाने के बाद दिया गया है। पिछले साल भी, अबू धाबी में क्वारंटाइन नियमों को लेकर अधिक सख्ती थी और दुबई से अबू धाबी में प्रवेश करने के लिए आपको COVID-19 के नेगेटिव रिपोर्ट की आवश्यकता होती थी।”

उन्होंने कहा, “चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जो दुबई में रह रही है, उसे दुबई के अधिकारियों की ओर से कोई GPS घड़ियां नहीं दी गई है। वो क्वारंटाइन अवधि के दौरान हर दिन COVID-19 टेस्ट से गुजर रहे हैं।”

आईपीएल के 14वें सीजन को मई में कोविड-19 संक्रमण के कारण स्थगित कर दिया गया था। इसके दूसरे फेज की शुरुआत 19 सितंबर के दुबई में होने वाले चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के ब्लॉकबस्टर मुकाबले से होगी।

जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से अबू धाबी में होगा। शारजाह 24 सितंबर को अपने पहले गेम की मेजबानी करेगा, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। कुल 13 मैच दुबई में, 10 शारजाह में और 8 अबू धाबी में खेले जाएंगे। IPL 2021 Phase 2, IPL in UAE, Mumbai Indians, MI in Abu Dhabi

ये भी पढ़ें – IPL 2021 Date and Stadium: Hotel Cost, Camp Date, New Schedule, Venue, Live Streaming, Time, Point Table, squads

Editors pick