Cricket
IPL 2021 Phase 2: MS dhoni की चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के लिए शुरू की तैयारी, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने भी क्रिकेट के महासंग्राम के लिए कसी कमर

IPL 2021 Phase 2: MS dhoni की चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के लिए शुरू की तैयारी, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने भी क्रिकेट के महासंग्राम के लिए कसी कमर

IPL 2021: MS dhoni की चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के लिए शुरू की तैयारी- CSK training, ICC Academy Dhoni, Phase 2, Mumbai Indians
IPL 2021 Phase 2: MS dhoni की चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के लिए शुरू की तैयारी, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने भी क्रिकेट के महासंग्राम के लिए कसी कमर- आईपीएल के दूसरे फेज के लिए चेन्नई सुपर किंग्स तैयार हो गई है। टीम गुरुवार से दुबई में आईसीसी क्रिकेट अकादमी में इंडियन प्रीमियर […]

IPL 2021 Phase 2: MS dhoni की चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के लिए शुरू की तैयारी, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने भी क्रिकेट के महासंग्राम के लिए कसी कमर- आईपीएल के दूसरे फेज के लिए चेन्नई सुपर किंग्स तैयार हो गई है। टीम गुरुवार से दुबई में आईसीसी क्रिकेट अकादमी में इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें संस्करण के लिए तैयारी शुरू करने के लिए तैयार है। वहीं, पिछली बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस शुक्रवार से शेख जायद स्टेडियम में अपनी तैयारी शुरू करेगी। CSK training, ICC Academy Dhoni, CSK IPL 2021, IPL 2021 Phase 2, Mumbai Indians IPL 2021, Mumbai Indians

ये भी पढ़ें- Ind vs Eng 3rd Test: लीड्स में इतिहास रच सकते हैं Virat Kohli, निशाने पर MS Dhoni का रिकॉर्ड

एएनआई से एक सूत्र ने कहा कि दोनों टीमों ने अपनी 6-दिवसीय क्वारंटाइन अवधि सफलतापूर्वक पूरी कर ली है और चेन्नई सुपर किंग्स गुरुवार से अपने अभियान को शुरू करेगा। वहीं, मुंबई शुक्रवार को अपनी तैयारी शुरू कर देगा। सूत्र ने कहा, “दोनों टीमों ने क्वारंटाइन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और आईपीएल की तैयारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। चेन्नई की टीम आज रात दुबई में आईसीसी क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण शुरू कर देगी। मुंबई शुक्रवार से शेख जायद स्टेडियम के अंदर अपनी सुविधा के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर रहा है।” सूत्र ने कहा।

“दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2021 के लिए शनिवार सुबह यूएई के लिए रवाना होगी। टीम घरेलू खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ दिल्ली से रवाना होगी। घरेलू खिलाड़ी पहले से ही दिल्ली में क्वारंटाइन हैं और उन्हें एक हफ्ते के लिए यूएई में क्वारंटाइन किया जाएगा। क्वारंटाइन के बाद उनका शिविर शुरू हो जाएगा, ”एक डीसी अधिकारी ने कहा।

श्रेयस अय्यर पहले से ही एक फिटनेस कोच के साथ संयुक्त अरब अमीरात में हैं और भारत, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बाकी खिलाड़ी अपने अंतरराष्ट्रीय कार्य समाप्त होने के बाद टीम में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें- IPL 2021 Squad Submission Deadline: Franchises in a fix as BCCI’s squad submission last date tomorrow, follow live updates

14वां सीजन, जिसे इस साल मई में COVID-19 महामारी के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया था। 19 सितंबर को दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्लॉकबस्टर क्लैश के साथ फिर से शुरू होगा।

इसके के मैच अबू धाबी में स्थानांतरित हो जाएंगे जहां कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैदान में उतरेगी। शारजाह 24 सितंबर को अपने पहले गेम की मेजबानी करेगा। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  और चेन्नई सुपर किंग्स से आपस में मुकाबला करेंगे। कुल 13 मैच दुबई में, 10 शारजाह में और 8 अबू धाबी में होंगे। CSK training, ICC Academy Dhoni, CSK IPL 2021, IPL 2021 Phase 2, Mumbai Indians IPL 2021, Mumbai Indians

Editors pick