Cricket
KKR vs MI IPL 2021: कोलकाता के खिलाफ मैच से वापसी कर सकते हैं रोहित शर्मा, मुंबई टीम फिर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी

KKR vs MI IPL 2021: कोलकाता के खिलाफ मैच से वापसी कर सकते हैं रोहित शर्मा, मुंबई टीम फिर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी

IPL 2021 Phase-2, KKR vs MI Match LIVE, MI vs KKR Updates, Rohit Sharma, Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Match, Hardik Pandya
KKR vs MI IPL 2021: कोलकाता के खिलाफ मैच से वापसी कर सकते हैं रोहित शर्मा, मुंबई टीम फिर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी- डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच गुरुवार (23 सितंबर) को आईपीएल 2021 का 34वां मैच खेला जाएगा। दूसरे फेज में मुंबई के कप्तान इस मैच से […]

KKR vs MI IPL 2021: कोलकाता के खिलाफ मैच से वापसी कर सकते हैं रोहित शर्मा, मुंबई टीम फिर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी- डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच गुरुवार (23 सितंबर) को आईपीएल 2021 का 34वां मैच खेला जाएगा। दूसरे फेज में मुंबई के कप्तान इस मैच से वापसी कर सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में रोहित नहीं खेले थे। यह मैच मुंबई 20 रन से हार गई थी। ऐसे में यह चैंपियन टीम फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। IPL 2021 Phase-2, KKR vs MI Match LIVE, MI vs KKR Updates, Rohit Sharma, Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Match, Hardik Pandya

मुंबई पिछले मैच में रोहित के अलावा स्टार आलराउंडर हार्दिक पंड्या के बिना खेला था। इन दोनों को हल्की चोटों के कारण ऐहतियात के तौर पर विश्राम दिया गया था। मुंबई के मुख्य कोच महेला जयवर्धने के अनुसार रोहित अब फिट हैं और कोलकाता के खिलाफ मैच खेल सकते हैं।

दूसरी तरफ केकेआर ने लीग के दूसरे चरण के अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) पर 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। वह अपने इसी प्रदर्शन को जारी रखने के लिये प्रतिबद्ध होगा। पॉइंट टेबल में 8 अंक लेकर चौथे स्थान पर काबिज मुंबई ने दूसरे चरण में भी अपने फेमस अंदाज में धीमी शुरुआत की, लेकिन अब आधा टूर्नामेंट हो चुका है और मौजूदा चैंपियन को शीर्ष चार में बने रहने के लिए जीत की जरूरत है। IPL 2021 Phase-2, KKR vs MI Match LIVE, MI vs KKR Updates, Rohit Sharma, Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Match, Hardik Pandya

रोहित पिछले कुछ समय से शानदार लय में चल रहे हैं और उम्मीद है कि वे इसे बरकरार रखकर बल्लेबाजों की चेन्नई के खिलाफ की गयी गलतियों में सुधार करने में मदद करेंगे। चेन्नई के खिलाफ 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सौरभ तिवारी को छोड़कर मुंबई का कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था।

दूसरी तरफ पहले मैच में शानदार जीत से केकेआर का मनोबल बढ़ा होगा। पहले चरण में संघर्ष करने वाली केकेआर की टीम आरसीबी के खिलाफ इस मैच में पूरी तरह से बदली हुई नजर आयी। ओएन मोर्गन की अगुवाई वाली टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर है। उसने आरसीबी के खिलाफ रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और आलराउंडर आंद्रे रसेल की अगुवाई में शानदार गेंदबाजी की तथा बाद में शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर की पारियों से 10 ओवर शेष रहते हुए ही लक्ष्य हासिल कर दिया था। केकेआर ने इस मैच में अपने आक्रामक तेवर दिखाये थे और वह मुंबई के खिलाफ भी इसी आक्रामकता के साथ मैदान पर उतरेगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं…

  • कोलकाता नाइट राइडर्स: ओएन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, गुरकीरत सिंह मान, करुण नायर, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, हरभजन सिंह, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, पवन नेगी, एम प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर , शिवम दुबे, टिम साउदी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, बेन कटिंग, शाकिब अल हसन, सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, शेल्डन जैक्सन और टिम सिफर्ट।
  • मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान) क्विंटन डिकॉक, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, अनुकुल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जिमी नीशम, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड , मार्को जानसेन, युद्धवीर सिंह, एडम मिलने, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, पीयूष चावला, राहुल चाहर और ट्रेंट बोल्ट।

IPL 2021 Phase-2, KKR vs MI Match LIVE, MI vs KKR Updates, Rohit Sharma, Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Match, Hardik Pandya

Editors pick