Cricket
IPL 2021: David Warner समेत इन 4 फ्लॉप खिलाड़ियों से फ्रेंचाइजी नाखुश, इस युवा बल्लेबाज के सामने T20 World Cup टीम से बाहर होने का खतरा

IPL 2021: David Warner समेत इन 4 फ्लॉप खिलाड़ियों से फ्रेंचाइजी नाखुश, इस युवा बल्लेबाज के सामने T20 World Cup टीम से बाहर होने का खतरा

IPL 2022 Auction: T20 World Cup 2021 में Australia Team के David Warner की फिफ्टी, कहा- Sunrisers Hyderabad के लिए नहीं खेलेंगे
IPL 2021: David Warner समेत इन 4 फ्लॉप खिलाड़ियों से फ्रेंचाइजी नाखुश, इस युवा बल्लेबाज के सामने T20 World Cup टीम से बाहर होने का खतरा- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जो अपनी टीम के लिए स्टार प्लेयर थे, लेकिन अब 2021 सीजन में वे फ्लॉप हो गए हैं। इन खिलाड़ियों […]

IPL 2021: David Warner समेत इन 4 फ्लॉप खिलाड़ियों से फ्रेंचाइजी नाखुश, इस युवा बल्लेबाज के सामने T20 World Cup टीम से बाहर होने का खतरा- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जो अपनी टीम के लिए स्टार प्लेयर थे, लेकिन अब 2021 सीजन में वे फ्लॉप हो गए हैं। इन खिलाड़ियों से अब फ्रेंचाइजी भी नाखुश है। इन खिलाड़ियों में सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर, मुंबई इंडियंस के ईशान किशन, कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर कुलदीप यादव और पंजाब किंग्स के क्रिस गेल हैं। गेल तो टीम में अपनी जगह बनाने के लिए जूझ रहे हैं। जबकि वॉर्नर ने बाकी मैच खेलने से मना कर दिया। वहीं, कुलदीप यादव आईपीएल 2021 सीजन से ही बाहर हो गए हैं। IPL 2021 Phase-2, David Warner, Kuldeep Yadav, Ishan Kishan, Chris Gayle, IPL stars, IPL Franchises, IPL LIVE News Updates

हैदराबाद टीम के कप्तान के रूप में 2021 सीजन की शुरुआत करने वाले वॉर्नर को दूसरी बार प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया। टीम मैंनेजमेंट के इस फैसले से नाखुश वॉर्नर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर आने के बजाय होटल में रुकने का फैसला किया था। Insidesport.co ने टीम के सूत्रों से बात की तो पता चला कि दोनों पार्टियों के बीच तय हो गया है कि वॉर्नर इस सीजन में अब और नहीं खेलेंगे। SRH के अधिकारी ने बताया कि फ्रेंचाइजी और डेविड वॉर्नर का लंबे समय से चल रहा जुड़ाव खत्म हो गया है।

वहीं, कोलकाता नाइटराइडर्स के स्पिनर कुलदीप यादव आईपीएल से बाहर हो गए। बाएं हाथ के इस स्पिनर कुलदीप को घुटने में चोट लगी है। वे यूएई से भारत वापस लौट चुके हैं। उनके आगामी घरेलू सीजन के ज्यादातर मैचों से बाहर रहने की संभावना है। भारतीय टीम से बाहर चल रहे कुलदीप को इस सीजन में कोलकाता के लिए भी इस सीजन में खेलने का मौका नहीं मिला है। कुलदीप ने कुछ दिन पहले केकेआर की टीम में नहीं चुने जाने पर टीम मैनजमेंट और कप्तान इयॉन मॉर्गन पर सवाल उठाए थे। IPL 2021 Phase-2, David Warner, Kuldeep Yadav, Ishan Kishan, Chris Gayle, IPL stars, IPL Franchises, IPL LIVE News Updates

कुलदीप को 2021 सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। जबकि 2020 सीजन में उन्होंने सिर्फ 5 मैच ही खेले थे। यह पिछला सीजन भी यूएई में ही खेला गया था।

ईशान किशन से नाराज मुंबई टीम
ईशान किशन से भी मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी खुश नहीं है। ईशान पर मिडिल ऑर्डर को संभालने की अहम जिम्मेदारी होती है, जिसमें वे फ्लॉप नजर आ रहे हैं। ईशान ने पिछले 8 मैच में 13.37 की औसत से सिर्फ 107 रन ही बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 86.99 का रहा है। ईशान को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की स्क्वॉड में चुना गया है। अब उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें बाहर करने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही ईशान के सिलेक्शन को लेकर भी कई दिग्गज सिलेक्टर्स की आलोचना कर रहे हैं।

क्रिस गेल नहीं निभा पा रहे अपना दायित्व
क्रिस गेल भी अपने पुराने रंग में नजर नहीं आ रहे हैं। वेस्टइंडीज का यह दिग्गज यूनिवर्सल बॉस के नाम से फेमस है। वे अपने नाम के मुताबिक खेल नहीं दिखा पा रहे हैं। 2021 में पंजाब किंग्स ने क्रिस गेल को नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने का नया दायित्व दिया है, लेकिन वे इसमें भी सफल नहीं हो पा रहे हैं। पिछले 9 मैच में क्रिस गेल ने सिर्फ 192 रन ही बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत भी सिर्फ 24 का ही रहा है।

IPL 2021 Phase-2, David Warner, Kuldeep Yadav, Ishan Kishan, Chris Gayle, IPL stars, IPL Franchises, IPL LIVE News Updates

Editors pick