Cricket
IPL 2021 Phase-2: लीग से 150 करोड़ रु. कमाने वाले MS Dhoni अकेले प्लेयर, जानिए कौन हैं 100 करोड़ रु. कमाने वाले 4 भारतीय और एक विदेशी प्लेयर

IPL 2021 Phase-2: लीग से 150 करोड़ रु. कमाने वाले MS Dhoni अकेले प्लेयर, जानिए कौन हैं 100 करोड़ रु. कमाने वाले 4 भारतीय और एक विदेशी प्लेयर

IPL 2023: स्टोक्स और ग्रीन को खरीदने से पहले डर गए धोनी-रोहित ! पिछले 2 साल से जीत की तलाश अब- Check Out
IPL 2021 Phase-2: लीग से 150 करोड़ रु. कमाने वाले MS Dhoni अकेले प्लेयर, जानिए कौन हैं 100 करोड़ रु. कमाने वाले 4 भारतीय और एक विदेशी प्लेयर- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 सीजन के दूसरे फेज का आगाज 19 सितंबर से UAE में होने वाला है। दूसरे फेज का आगाज होने में अब कुछ ही […]

IPL 2021 Phase-2: लीग से 150 करोड़ रु. कमाने वाले MS Dhoni अकेले प्लेयर, जानिए कौन हैं 100 करोड़ रु. कमाने वाले 4 भारतीय और एक विदेशी प्लेयर- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 सीजन के दूसरे फेज का आगाज 19 सितंबर से UAE में होने वाला है। दूसरे फेज का आगाज होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसमें पहला मैच 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में 3 ऐसे खिलाड़ी उतरेंगे, जिन्होंने टूर्नामेंट से अब तक 100 करोड़ से ज्यादा रुपए कमाए हैं। IPL 2021 Phase-2, MI vs CSK, MS Dhoni, Virat Kohli, IPL Players in 100 Cr Club, AB De Villiers, foreign player in IPL, Players Income from IPL, Rohit Sharma

इनमें चेन्नई टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अकेले प्लेयर हैं, जिन्होंने IPL से अब तक कुल 150 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई की है। उनके बाद मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नाम है, जिन्होंने अब तक टूर्नामेंट से 146 करोड़ रुपए की कमाई की है। धोनी और रोहित को अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी से सालाना 15-15 करोड़ रुपए मिलते हैं।

इन दोनों के अलावा तीसरे प्लेयर सुरेश रैना हैं, जो चेन्नई टीम के लिए खेलते हैं। उन्होंने अब तक टूर्नामेंट से 110 करोड़ रुपए की कमाई की है। फ्रेंचाइजी उन्हें सालाना 11 करोड़ रुपए देती है। कमाई के मामले में सुरेश रैना चौथे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली हैं। कोहली ने अब तक टूर्नामेंट से कुल 143 करोड़ रुपए की कमाई की है। RCB फ्रेंचाइजी कोहली को सालाना 17 करोड़ रुपए देती है। कोहली इतनी फीस लेने वाले टूर्नामेंट के पहले कप्तान हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2021 CSK vs MI: चेन्नई के खिलाफ जमकर चला है मुंबई के कप्तान Rohit Sharma और Kieron Pollard का बल्ला, देखिए रिकॉर्ड

डिविलियर्स 100 करोड़ के क्लब में शामिल अकेले विदेशी प्लेयर
चारों भारतीय के अलावा एबी डिविलियर्स 5वें और आखिरी प्लेयर हैं, जिन्होंने IPL में अब तक 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। डिविलियर्स ने अब तक टूर्नामेंट से 102 करोड़ रुपए कमाए हैं। साउथ अफ्रीका का यह धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली की RCB टीम के लिए खेलता है। फ्रेंचाइजी डिविलियर्स को एक सीजन के 11 करोड़ रुपए देती है।

कोरोना के कारण बीच में सस्पेंड करना पड़ा IPL 2021
IPL का यह 14वां सीजन इस साल इंडिया में ही अप्रैल-मई में खेला जाना था। इसके 29 मैच हो चुके थे। तभी कुछ खिलाड़ियों और स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 4 मई को टूर्नामेंट को बीच में ही रोक दिया गया था। टूर्नामेंट में अभी भी 31 मैच बाकी हैं, जो अब UAE के 3 मैदानों में खेले जाएंगे। IPL 2021 Phase-2, MI vs CSK, MS Dhoni, Virat Kohli, IPL Players in 100 Cr Club, AB De Villiers, foreign player in IPL, Players Income from IPL, Rohit Sharma

Editors pick