Cricket
IPL 2021: यूएई पहुंचे CSK और Punjab Kings के खिलाड़ी, देखिए सभी खिलाड़ियों की लेटेस्ट Pics

IPL 2021: यूएई पहुंचे CSK और Punjab Kings के खिलाड़ी, देखिए सभी खिलाड़ियों की लेटेस्ट Pics

IPL 2021: यूएई पहुंचे CSK और Punjab Kings के खिलाड़ी, देखिए सभी खिलाड़ियों की लेटेस्ट Pics
IPL 2021: यूएई पहुंचे CSK और Punjab Kings के खिलाड़ी, देखिए सभी खिलाड़ियों की लेटेस्ट Pics- सीएसके (चेन्नई सुपर किंग्स) और पंजाब किंग्स के खिलाड़ी रविवार की सुबह दुबई पहुंचे। पांचवां टेस्ट रद्द होने के बाद दोनों टीमों के अधिकारी ने अपने खिलाड़ियों सुरक्षित यूएई लेकर पहुंचे। पंजाब किंग्स ने यूएई पहुंचे कप्तान लोकेश राहुल, […]

IPL 2021: यूएई पहुंचे CSK और Punjab Kings के खिलाड़ी, देखिए सभी खिलाड़ियों की लेटेस्ट Pics- सीएसके (चेन्नई सुपर किंग्स) और पंजाब किंग्स के खिलाड़ी रविवार की सुबह दुबई पहुंचे। पांचवां टेस्ट रद्द होने के बाद दोनों टीमों के अधिकारी ने अपने खिलाड़ियों सुरक्षित यूएई लेकर पहुंचे। पंजाब किंग्स ने यूएई पहुंचे कप्तान लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी। सीएसके टीम ने रविंद्र जड़ेजा, पुजारा आदि खिलाड़ियों की फोटो शेयर की। IPL 2021, Mumbai Indians, CSK, Punjab Kings, IPL 2021 Dubai, Commercial flight, IPL 2021 in UAE- Follow hindi.insidesport.in

इससे पहले शनिवार को सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने InsideSport को बताया था- हमने चार्टर फ्लाइट की कोशिश की, लेकिन चूंकि यह अंतिम समय का विकल्प था, इसलिए हम व्यवस्था नहीं कर सके। हमारे खिलाड़ी आज रात रवाना होंगे और कल दुबई पहुंचेंगे। इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी (आईपीएल में) भी उनके साथ आएंगे। आपको बता दें की टीम में शामिल इंग्लिश प्लेयर मोईन अली भी टीम के साथ दुबई पहुंचे हैं।

पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन ने InsideSport को बताया था- हमने अपने खिलाड़ियों के लिए कमर्शियल फ्लाइट की व्यवस्था की है। वे आज रात (शनिवार) रवाना होंगे। जहां तक इंग्लैंड के खिलाड़ियों का सवाल है, हम उनसे बाद में आने की उम्मीद करते हैं। वे भारतीय खिलाड़ियों के साथ नहीं आ रहे हैं। इसके बाद टीम में शामिल इंग्लिश खिलाड़ी डेविड मलान ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था। IPL 2021, Mumbai Indians, CSK, Punjab Kings, IPL 2021 Dubai, commercial flight, IPL 2021 in UAE- Follow hindi.insidesport.in


बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने इससे पहले एक चार्टर्ड विमान से भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट में शामिल खिलाड़ियों को 15 सितंबर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए यूएई लाने की योजना बनायी थी। भारतीय दल में कोविड-19 के कारण हालांकि पांचवां टेस्ट शुक्रवार को रद्द हो गया, जिसके बाद परिस्थितियां बदल गयी।

ये भी पढ़ें- IPL in UAE 2021: पंजाबी स्टाइल में दिखे Chris Gayle, फैंस उत्सुक, क्या आने वाला है कोई नया गाना?

 

Editors pick