Cricket
IPL 2021: KL Rahul ने पंजाब किंग्स के लिए बनाया ये रिकॉर्ड, इस ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

IPL 2021: KL Rahul ने पंजाब किंग्स के लिए बनाया ये रिकॉर्ड, इस ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

IPL 2021: KL Rahul ने पंजाब किंग्स के लिए बनाया ये रिकॉर्ड, इस ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी को छोड़ा पीछे
IPL 2021: KL Rahul ने Punjab Kings Team के लिए बनाया ये रिकॉर्ड, इस ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी को छोड़ा पीछे- ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल (KL Rahul) ने शानदार पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। लोकेश राहुल पंजाब किंग्स […]

IPL 2021: KL Rahul ने Punjab Kings Team के लिए बनाया ये रिकॉर्ड, इस ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी को छोड़ा पीछे- ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल (KL Rahul) ने शानदार पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। लोकेश राहुल पंजाब किंग्स (Punjab Kings Team) के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर को इस लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है।

IPL 2021: लोकेश राहुल बने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

पंजाब किंग्स टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में लोकेश राहुल पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शॉन मार्श लिस्ट में सबसे ऊपर थे। शॉन मार्श ने पंजाब किंग्स टीम के लिए 2477 रन बनाए थे। शॉन मार्श अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

यह भी पढ़ें – क्या आईपीएल से संन्यास ले रहे हैं Chennai Super Kings के कप्तान MS Dhoni? अपने बयान से किया हैरान

पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट (Most runs for Punjab Kings)

लोकेश राहुल (Kl Rahul) – 2483 *
शॉन मार्श (Shaun Marsh) – 2477
डेविड मिलर (David Miller) – 1974
ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) – 1383

Also Read – Amid Ashes row England Cricket Board chairman Ian Watmore steps down

IPL 2021: 25 गेंदों पर पूरा किया अर्धशतक

लोकेश राहुल ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। पांचवी बार है जब लोकेश राहुल ने 25 या उससे कम गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया है। भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो उनके अलावा एमएस धोनी और रोबिन उथप्पा भी पांच – पांच बार ऐसा कर चुके हैं, जबकि उनके आगे सिर्फ एक ही भारतीय खिलाड़ी है और वो है विरेंद्र सहवाग। उन्होंने 6 बार 25 या उससे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाया है।

Editors pick