Cricket
IPL 2021: कुलदीप यादव ने KKR के कप्तान Eoin Morgan पर अनदेखी का लगाया आरोप, विदेशी कप्तान होने के बताए नुकसान

IPL 2021: कुलदीप यादव ने KKR के कप्तान Eoin Morgan पर अनदेखी का लगाया आरोप, विदेशी कप्तान होने के बताए नुकसान

IPL 2021: कुलदीप यादव ने KKR के कप्तान Eoin Morgan पर अनदेखी का लगाया आरोप, विदेशी कप्तान होने के बताए नुकसान
IPL 2021: कुलदीप यादव ने KKR के कप्तान Eoin Morgan पर अनदेखी का लगाया आरोप, विदेशी कप्तान होने के बताए नुकसान- कोलकाता नाइट राइडर्स के लेग स्पिनर कुलदीप यादव ने कप्तान इयोन मोर्गन और टीम मैंनेजमेंट पर उन्हें नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। बाएं हाथ के चाइनामैन ने कहा कि फ्रेंचाइजी में कम्यूनिकेशन की […]

IPL 2021: कुलदीप यादव ने KKR के कप्तान Eoin Morgan पर अनदेखी का लगाया आरोप, विदेशी कप्तान होने के बताए नुकसान- कोलकाता नाइट राइडर्स के लेग स्पिनर कुलदीप यादव ने कप्तान इयोन मोर्गन और टीम मैंनेजमेंट पर उन्हें नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। बाएं हाथ के चाइनामैन ने कहा कि फ्रेंचाइजी में कम्यूनिकेशन की कमी है। उन्हें यहां तक नहीं बताया गया कि उन्हें टीम से बाहर क्यों रखा गया है।

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो इंटरव्यू में कुलदीप ने KKR टीम मैंनेजमेंट पर जमकर निशाना साधा है।

IPL 2021, Kuldeep Yadav, IPL 2021 in UAE, leg spinner Kuldeep Yadav, IPL team, KKR management, Kolkata Knight Riders, Follow live https://hindi.insidesport.in/

 

ये भी पढ़ें- IPL 2021: KKR के खिलाफ मैच से पहले कप्तान कोहली ने नए खिलाड़ियों को दिया स्पेशल मैसेज, जानिए कप्तान ने क्या कहा

उन्होंने कहा, “कभी-कभी आपको लगता है कि आप खेलने के लायक हैं, टीम के लिए मैच जीत सकते हैं, लेकिन आप नहीं जानते कि आप क्यों नहीं खेल रहे हैं। प्रबंधन अपनी योजनाओं के साथ 2 महीने के लिए आता है, जिससे यह मुश्किल हो जाता है।”

कुलदीप यादव ने ये भी बताया कि उन्हें तब बड़ी हैरानी हुई, जब उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया और उसके पीछे का कारण भी नहीं बताया गया। उन्होंने इस पर भी निराशा जाहिर की कि टीम ने उनके स्किल्स पर ज्यादा विश्वास नहीं दिखाया।

कुलदीप यादव ने कहा, ‘भारतीय टीम में जब आपका चयन नहीं होता है तो वे आपसे बात करते हैं, लेकिन आईपीएल में ऐसा नहीं होता है। मुझे याद है कि मैंने आईपीएल से पहले फ्रेंचाइजी से बात की थी लेकिन बीच में हुए मैचों में (टीम में जगह न मिलने को लेकर) किसी ने मुझे कुछ नहीं बताया । मैं थोड़ा हैरान था। मुझे लगा जैसे कोई भरोसा नहीं था, जैसे उन्हें मेरे स्किल्स पर कोई भरोसा नहीं था। ऐसा तब होता है जब टीम के पास कई विकल्प होते हैं। KKR के पास अब स्पिन गेंदबाजी के काफी विकल्प हैं।”

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय कप्तान के होने पर फायदा मिलता है। खासकर, भारतीय खिलाड़ियों को खुलकर अपनी बात कहने की आजादी होती है। कुलदीप यादव ने कहा, “निश्चित रूप से, निश्चित रूप से बहुत फर्क पड़ता है। मुझे नहीं पता कि इयोन मॉर्गन मुझे कैसे देखते हैं। ऐसे मामलों में कम्युनिकेशन गैप बढ़ जाता है।

कुलदीप ने बताया, ”जब टीम का कप्तान एक भारतीय होता है, तो आप उनके पास जा सकते हैं और पूछ सकते हैं कि मैं क्यों नहीं खेल रहा हूं। मान लीजिए, रोहित शर्मा कप्तान हैं, आप बिना किसी दबाव के उनसे अपनी गेंदबाजी में सुधार के बारे में पूछ सकते हैं। टीम में मेरी भूमिका क्या है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कप्तान को भी इसमें दिलचस्पी होनी चाहिए कि वह मुझसे क्या उम्मीद करता है।”

Also Read: IPL 2021: RCB’s 1st game vs KKR on Monday, Captain Virat Kohli’s special WhatsApp chat with Sri Lanka’s wonder spinner Hasaranga

IPL 2021, Kuldeep Yadav, IPL 2021 in UAE, leg spinner Kuldeep Yadav, IPL team, KKR management, Kolkata Knight Riders, Follow live https://hindi.insidesport.in/

Editors pick