Cricket
IPL 2021: सोशल मीडिया पर Glenn Maxwell और Dan Christian के साथ बुरा बर्ताव, देखिए सपोर्ट में उतरी KKR ने क्या कहा

IPL 2021: सोशल मीडिया पर Glenn Maxwell और Dan Christian के साथ बुरा बर्ताव, देखिए सपोर्ट में उतरी KKR ने क्या कहा

IPL 2021: सोशल मीडिया पर Glenn Maxwell और Dan Christian के साथ बुरा बर्ताव, सपोर्ट में उतरी KKR और पूर्व कप्तान Dinesh Karthik ने क्या कहा
IPL 2021, Dinesh Karthik: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) एक बार फिर खिताब के पास आकर चूक गई। 14वें सीजन में के एलिमिनेटर मुकाबले में उसे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने हराकर बाहर कर दिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn […]

IPL 2021, Dinesh Karthik: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) एक बार फिर खिताब के पास आकर चूक गई। 14वें सीजन में के एलिमिनेटर मुकाबले में उसे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने हराकर बाहर कर दिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और डैन क्रिस्टियन (Dan Christian) बुरी तरह फ्लॉप रहे। इसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। यह ट्रोल इतना बड़ा की कुछ यूजर्स ने तो बुरा बर्ताव भी करना शुरू कर दिया।

इसके बाद दोनों विदेशी खिलाड़ियों के सपोर्ट में उनके साथी प्लेयर के अलावा केकेआर टीम भी उतर आई है। कोलकाता टीम मैनेजमेंट ने पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक का एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर बुरा बर्ताव करने वालों का बहिष्कार और उनके खिलाफ एकजुट होने की बात कही।

नफरत फैलाने वालों के खिलाफ खड़े हों
IPL 2021: कोलकाता फ्रेंचाइजी ने पोस्ट में लिखा कि नफरत फैलाने वालों को न कह देना चाहिए। हमेशा क्रिकटर्स को सोशल मीडिया पर दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है। अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर इनके खिलाफ खड़े हों और कड़ा रुख अपनाएं। हार और जीत तो खेल का एक हिस्सा है। हम आरसीबी, डैन क्रिस्टियन (Dan Christian) और ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के साथ खड़े हैं।

सोशल मीडिया पर लोग गंभीरता को नहीं समझते
वहीं, वीडियो में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने कहा कि हमें सोशल मीडिया को ऐसा प्लेटफॉर्म बनाने की जरूरत है, जहां दयालुता और उदारता हो। यहां लोग शब्दों, वीडियो, मीम्स या किसी भी माध्यम से, जो कुछ भी कहते हैं, असल में उसकी गंभीरता को समझते ही नहीं है। उन्हें यह अहसास ही नहीं होता है कि जिसके बारे में कह रहे हैं, वह जब इसे देखेगा या पढ़ेगा तो उस पर क्या गुजरेगी।

केकेआर टीम के वरुण चक्रवर्ती भी दुर्व्यवहार का शिकार हुए
IPL 2021: दरअसल, आईपीएल 2021 सीजन इसी साल अप्रैल-मई में भारत में ही खेला गया था। तब वरुण चक्रवर्ती समेत कुछ खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 4 मई को सीजन बीच में ही रोक दिया गया था। उसके बाद सोशल मीडिया पर वरुण चक्रवर्ती के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया था। कुछ लोगों ने तो वरुण के मर जाने की बात तक कही थी। उन्हें अपशब्द कहे थे। इस पर भी केकेआर ने एक वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया का बहिष्कार करने की बात कही थी। यह वीडियो वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के मौके पर यानि 10 अक्टूबर को शेयर किया था।

Editors pick