Cricket
IPL 2021: KKR के Harbhajan Singh ने MS Dhoni को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

IPL 2021: KKR के Harbhajan Singh ने MS Dhoni को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

IPL 2021, KKR, Harbhajan Singh, MS Dhoni, CSK, IPL Title, Chennai Super Kings
IPL 2021: KKR के Harbhajan Singh ने MS Dhoni को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा- भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी टीम का सामना करना हमेशा एक चुनौती होती है। कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से आईपीएल खेलने वाले भज्जी का मानना […]

IPL 2021: KKR के Harbhajan Singh ने MS Dhoni को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा- भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी टीम का सामना करना हमेशा एक चुनौती होती है। कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से आईपीएल खेलने वाले भज्जी का मानना है कि धोनी का ध्यान आईपीएल 2021 का खिताब जीतने पर होगा। उन्होने बताया कि क्यों चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का सामना करना हमेशा मुश्किल होता है। IPL 2021, KKR, Harbhajan Singh, MS Dhoni, CSK, IPL Title, Chennai Super Kings- follow hindi.insidesport.in

हरभजन ने स्पोर्टटाक यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा, “एमएस धोनी की टीम का सामना करना हमेशा एक चुनौती होती है क्योंकि उनके पास अक्सर एक बहुत अच्छी टीम होती है। सीएसके हरबार कई अनुभवी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरता है। हमेशा उनके खिलाफ एक करीबी लड़ाई होती है। अगर केकेआर चाहता है चेन्नई और मुंबई को हराएं तो फिर हमें चैंपियन की तरह खेलना होगा।”

धोनी मौजूदा आईपीएल सीजन के बाद टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे। वे टीम के मेंटर नियुक्त हुए हैं। हरभजन का मानना है कि धोनी अगर इस सीजन के अंत में आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला करते हैं तो वह अपने करियर को एक ऊंचाई पर समाप्त करना चाहेंगे। IPL 2021, KKR, Harbhajan Singh, MS Dhoni, CSK, IPL Title, Chennai Super Kings- follow hindi.insidesport.in

हरभजन ने आगे कहा, “मुझे नहीं लगता कि एमएस धोनी इस समय अपने मेंटर अवतार में हैं। वह इस समय कप्‍तानी की भूमिका में है और मेरा मानना है कि उनका पूरा ध्‍यान टीम के लिए चैंपियनशिप जीतने पर लगा है। यह तय नहीं है कि वो अगला सीजन खेलेंगे या नहीं। इसलिए वह उच्‍च दर्जे पर सीजन का अंत करना चाहेंगे।”

ये भी पढ़ें- IPL 2021: Virat Kohli ने क्यों छोड़ी टीम इंडिया की टी20 टीम और RCB की कप्तानी? जानिए 3 कारण

धोनी की टीम चेन्नई ने आईपीएल 2021 के दूसरे फेज का आगाज शानदार तरीके से किया है। उसने डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को करारी शिकस्त दी। चेन्नई ने वह मुकाबला 20 रन से अपने नाम किया था। शुरुआती 6 ओवर में 24 रन पर 4 विकेट गंवा देने के बाद चेन्नई की टीम को ऋतुराज गायकवाड़ ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन तक पहुंचाया। इसके बाद चेन्नई ने मुंबई को 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन के स्कोर पर रोक दिया। गायकवाड़ ने 88 रनों की धमाकेदार पारी खेली। IPL 2021, KKR, Harbhajan Singh, MS Dhoni, CSK, IPL Title, Chennai Super Kings- follow hindi.insidesport.in

Editors pick