Cricket
IPL 2021: MS Dhoni की पारी को लेकर कोच का बड़ा बयान, कहा- धोनी क्रीज पर उतरते हैं तो हम उनके लिये प्रार्थना करते हैं

IPL 2021: MS Dhoni की पारी को लेकर कोच का बड़ा बयान, कहा- धोनी क्रीज पर उतरते हैं तो हम उनके लिये प्रार्थना करते हैं

IPL 2021: MS Dhoni की पारी को लेकर कोच का बड़ा बयान, कहा- धोनी क्रीज पर उतरते हैं तो हम उनके लिये प्रार्थना करते हैं
IPL 2021, MS Dhoni, CSK dressing room, coach Stephen Fleming: चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि इस महान विकेटकीपर बल्लेबाज को मैच का सफल अंत करते हुए देखना भावुक कर देने वाला क्षण था। धोनी ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के […]

IPL 2021, MS Dhoni, CSK dressing room, coach Stephen Fleming: चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि इस महान विकेटकीपर बल्लेबाज को मैच का सफल अंत करते हुए देखना भावुक कर देने वाला क्षण था। धोनी ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले क्वालीफायर के अंतिम क्षणों में मैच का सफल अंत करने की अपनी काबिलियत का फिर से बेजोड़ नमूना पेश करके चेन्नई को चार विकेट से जीत दिलाकर नौवीं बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में पहुंचाया।

चेन्नई को आखिरी ओवर में 13 रन की जरूरत थी और धोनी ने टॉम कुरेन पर तीन चौके जड़कर अपनी टीम को जीत दिलायी। इससे पहले उन्होंने अवेश खान पर मिडविकेट क्षेत्र में छक्का लगाया था।

Chennai Super Kings, coach Stephen Fleming : फ्लेमिंग ने मैच के बार वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह शानदार पारी थी। यह हमारे लिये भावनात्मक रूप से बहुत अच्छा था। जब भी वह (धोनी) क्रीज पर उतरते हैं तो हम उनके लिये प्रार्थना करते हैं क्योंकि हम जानते हैं कि उन पर दबाव है, उनसे उम्मीदें की गयी हैं और फिर से उन्होंने हमारे लिये मैच विजेता की भूमिका निभायी। इसलिए यह ड्रेसिंग रूम में भावुक करने वाला पल था। ’’

ये भी पढ़ें- IPL 2021: धोनी की विस्फोटक पारी को देखकर भावुक हुईं साक्षी, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

धोनी की पारी से पहले रुतुराज गायकवाड़ ने 70 और रोबिन उथप्पा ने 63 रन की पारियां खेलकर चेन्नई की जीत की नींव रखी।

IPL 2021, MS Dhoni, CSK dressing room, coach Stephen Fleming: फ्लेमिंग ने उथप्पा की पारी के बारे में कहा, ‘‘हमें अपने प्रत्येक खिलाड़ी के प्रदर्शन पर गर्व है। इसलिए यह विशेष पारी थी। पहली गेंद से ही उसने अपने इरादे जता दिये थे।’’

 

Also Read: DC vs CSK, IPL 2021 Qualifier: Ruturaj Gaikwad redefines consistency with another fifty; completes 600+ runs

Editors pick