IPL 2021: UAE में होगा आईपीएल, खुश होकर युजवेंद्र चहल की पत्नी ने बुर्ज खलीफा पर किया कमाल का डांस
IPL 2021: UAE में होगा आईपीएल, खुश होकर युजवेंद्र चहल की पत्नी ने बुर्ज खलीफा पर किया कमाल का डांस- आज भारतीय…

IPL 2021: UAE में होगा आईपीएल, खुश होकर युजवेंद्र चहल की पत्नी ने बुर्ज खलीफा पर किया कमाल का डांस- आज भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशी का दिन है। एक बार फिर आईपीएल का आयोजन होने जा रहा है। कोरोना के कारण आईपीएल सस्पेंड हो गया था। लेकिन आज बीसीआई ने फैसला लिया है कि आईपीएल का आयोजन UAE में किया जाएगा।
यहां देखें वीडियो
View this post on Instagram
इस सीजन भी धनश्री आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैचों के दौरान नजर आ रही थी। वो अपने पति की टीम का जमकर हौसला बढ़ा रही थी। इसके बाद कोरोना के कारण आईपीएल को सस्पेंड कर दिया गया। इस सीजन चहल का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।
भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खेलने इंग्लैंड जाने वाली है। वहीं, चहल भारत की दूसरी टीम के साथ श्रीलंका का दौरा कर सकते हैं। अभी तक टीम का ऐलान नहीं किया गया है। श्रीलंका में भारतीय टीम टी-20 और वनडे सीरीज खेलेगी। कोरोना के कारण आईपीएल का पिछला सीजन UAE में खेला गया था। यहां भी धनश्री नजर आईं थी। वो चहल का हौसला अफजाई करने वहां गई थी। हालांकि, बैंगलोर पिछले सीजन भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाया था।
आईपीएल 2021 के पहले फेज में विराट कोहली की कप्तानी में बैंगलोर शानदार लय में नजर आ रहा था। लेकिन कोरोना के कारण बढ़ते केस के कारण आईपीएल को सस्पेंड करना पड़ा। आईपीएल के बायो-बबल में भी कोरोना ने कहर मचा दिया था। अब देखना होगा कि आईपीएल के दूसरे फेज में बैंगलोर वही कमाल कर पाती है कि नहीं जो कमाल उन्होंने पहले फेज में किया था।