Cricket
IPL 2021: ग्रुप स्टेज मैच का बदला शेड्यूल, एक ही समय पर खेले जाएंगे दोनों आखिरी मैच

IPL 2021: ग्रुप स्टेज मैच का बदला शेड्यूल, एक ही समय पर खेले जाएंगे दोनों आखिरी मैच

IPL 2021: Mumbai Indians मैच का बदला शेड्यूल, एक ही समय पर खेले जाएंगे 2 मैच
IPL 2021: ग्रुप स्टेज मैच का बदला शेड्यूल, एक ही समय पर खेले जाएंगे दोनों आखिरी मैच- आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का सफलतापूर्वक आयोजन चल रहा है। प्लेऑफ और आईपीएल की दौड़ से बाहर होती टीमों की स्थिति साफ होती जा रही है। इस बीच आईपीएल 2021 के एक मैच के शेड्यूल में बदलाव […]

IPL 2021: ग्रुप स्टेज मैच का बदला शेड्यूल, एक ही समय पर खेले जाएंगे दोनों आखिरी मैच- आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का सफलतापूर्वक आयोजन चल रहा है। प्लेऑफ और आईपीएल की दौड़ से बाहर होती टीमों की स्थिति साफ होती जा रही है। इस बीच आईपीएल 2021 के एक मैच के शेड्यूल में बदलाव हुआ है। 8 अक्टूबर को होने वाले दोनों ग्रुप स्टेज (IPL 2021- Last Match of Group Stage) के आखिरी मैच एक ही समय पर खेले जाएंगे। इसमें एक मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच होगा। दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) आमने सामने होगी। Indian Premier League

IPL 2021 Fixture: आखिरी दोनों मैचों के बदले गए शेड्यूल

ग्रुप स्टेज का आखिरी दिन 8 अक्टूबर है. इस दिन डबल हेडर है, यानी 2 मैचों का आयोजन होना है। मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच अबू धाबी में खेला जाएगा, वहीं दूसरा और आखिरी मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा।

यह भी पढ़ें – Kieron Pollard ने गेल और राहुल को आउट करते ही हासिल की बड़ी उपलब्धि, टी-20 में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

जैसा आप जानते हो कि डबल हेडर का पहला मैच यूएई में 3:30 बजे शुरू होता है और दूसरा मैच शाम 7:30 बजे। इन दोनों मैचों के शेड्यूल में अब बदलाव किया गया है, अब दोनों ही मैच एक ही समय पर यानी शाम को 7:30 बजे शुरू होंगे।

Editors pick