Cricket
IPL 2021: Star Sports ने MS Dhoni को बनाया नया रॉकस्टार, जानिए क्यों लिखा ‘पिक्चर अभी बाकी है…’

IPL 2021: Star Sports ने MS Dhoni को बनाया नया रॉकस्टार, जानिए क्यों लिखा ‘पिक्चर अभी बाकी है…’

IPL 2021: Star Sports ने MS Dhoni को बनाया नया रॉकस्टार, जानिए क्यों लिखा ‘पिक्चर अभी बाकी है
IPL 2021: Star Sports ने MS Dhoni को बनाया नया रॉकस्टार, जानिए क्यों लिखा ‘पिक्चर अभी बाकी है…’: भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2021 (MS Dhoni) के दूसरे फेज से ठीक पहले नए अवतार में नजर आने वाले हैं। शांत और धैर्यवान दिखने वाले धोनी […]

IPL 2021: Star Sports ने MS Dhoni को बनाया नया रॉकस्टार, जानिए क्यों लिखा ‘पिक्चर अभी बाकी है…’: भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2021 (MS Dhoni) के दूसरे फेज से ठीक पहले नए अवतार में नजर आने वाले हैं। शांत और धैर्यवान दिखने वाले धोनी सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। लेकिन अपने लुक (MS Dhoni New Look) के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। स्टार स्पोर्ट्स ने गुरुवार (19 अगस्त) को एक फोटो शेयर किया। इसमें धोनी रॉकस्टार अवतार में दिखाई दे रहे हैं। स्टार स्पोर्ट्स द्वारा जारी यह फोटो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पिछली आईपीएल 2021 के पहले फेज के दौरान जब स्टार स्पोर्ट्स ने धोनी का प्रोमो जारी किया था तब उनके सिर पर बाल नहीं थे। वे बौद्ध भिक्षु जैसे कपड़े पहने हुए किसी जंगल में दिख रहे थे। धोनी का वह लुक भी आईपीएल के विज्ञापन के लिए था। माही का वह लुक भी उस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था।

यह भी पढ़ें – IPL 2021 in UAE: हैदराबाद और दिल्ली की टीम भी IPL के लिए UAE रवाना होने को तैयार, क्या Rishabh Pant की जगह Shreyas Iyer बनेंगे कप्तान?

IPL 2021: सीएसके के लिए शानदार रहा सीजन

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके एमएस धोनी ने आईपीएल में सीएसके के लिए खेल जारी रखने का फैसला किया है। पिछले सीजन खराब प्रदर्शन के बाद एमएस धोनी के आईपीएल रिटायरमेंट को लेकर उठे सवालों को धोनी ने सिरे से खारिज कर दिया था। आईपीएल 2021 के पहले चरण में सीएसके टीम शानदार नजर आई है।

टीम आईपीएल पॉइंट टेबल में 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। सीएसके टीम यूएई पहुंचकर आईपीएल 2021 के लिए ट्रेनिंग शुरू कर चुकी है।

IPL 2021: भारत में आईपीएल 2021 की शुरुआत से पहले स्टार स्पोर्ट्स ने प्रोमो वीडियो जारी किए थे। एक वीडियो में एमएस धोनी सन्यासी के रूप में नजर आए थे. देखें उनका वो वीडियो

Also Read – Premier League: Liverpool offers Mohammed Salah biggest ever contract in club history, check details

Editors pick