Cricket
IPL 2021 in UAE: Mumbai Indians क्यों है आईपीएल 2021 खिताब की प्रबल दावेदार; जानिए 5 बड़े कारण

IPL 2021 in UAE: Mumbai Indians क्यों है आईपीएल 2021 खिताब की प्रबल दावेदार; जानिए 5 बड़े कारण

IPL 2021 in UAE: Mumbai Indians क्यों है आईपीएल 2021 खिताब की प्रबल दावेदार; जानिए 5 बड़े कारण
IPL 2021 in UAE: Mumbai Indians क्यों है आईपीएल 2021 खिताब की प्रबल दावेदार; जानिए 5 बड़े कारण: आईपीएल 2021 की तैयारियां शुरू हो गई है। मुंबई इंडियंस टीम (MI Squad 2021) और चेन्नई आईपीएल 2021 के लिए यूएई पहुंच चुकी है। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस इस वर्ष भी […]

IPL 2021 in UAE: Mumbai Indians क्यों है आईपीएल 2021 खिताब की प्रबल दावेदार; जानिए 5 बड़े कारण: आईपीएल 2021 की तैयारियां शुरू हो गई है। मुंबई इंडियंस टीम (MI Squad 2021) और चेन्नई आईपीएल 2021 के लिए यूएई पहुंच चुकी है। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस इस वर्ष भी खिताब (IPL 2021 Winner Prediction) की प्रबल दावेदार है। ऐसा इसलिए नहीं कि टीम डिफेंडिंग चैंपियन है बल्कि इसके पीछे कई बड़े कारण है जो मुंबई इंडियंस को चैंपियन टीम का दर्जा देती है।

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम में हर क्षेत्र मजबूत नजर आता है। आज हमको मुंबई इंडियंस टीम की उन पांच बड़ी ताकतों के बारे में बताते हैं, जो भरोसा दिलाती है कि मुंबई इंडियंस टीम आईपीएल 2021 विजेता बनकर टाइटल की हैट्रिक लगाने रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

IPL 2021 in UAE: मुंबई इंडियंस का मिडिल आर्डर

Mumbai Indians टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी बल्लेबाजी है। मुंबई इंडियंस टीम में रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक जैसे ओपनर हैं जो टीम को अच्छी शुरुआत दिलाते हैं। लेकिन टीम की असली ताकत मिडिल आर्डर है। हमने देखा है कि 50 रनों के अंदर 5 विकेट गिरने के बावजूद टीम 180 रनों के स्कोर तक पहुंच जाती है। टीम में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड जैसे धाकड़ बल्लेबाज है जो किसी भी गेंदबाजी को तोड़ने में सक्षम हैं।

IPL पिछले वर्ष का प्रदर्शन (सभी मैच UAE में हुए थे)

  • कीरोन पोलार्ड – 268 रन (16 मैच); स्ट्राइक रेट – 191.42
  • सूर्यकुमार यादव – 480 रन (16 मैच); स्ट्राइक रेट – 145.01
  • ईशान किशन – 516 रन (14 मैच); स्ट्राइक रेट – 145.76
  • हार्दिक पांड्या – 281 रन (14 मैच); स्ट्राइक रेट – 178.98

IPL 2021 in UAE: बोल्ट और बुमराह का अटैक

मुंबई इंडियंस की ताकत ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी है। बोल्ट की बात करें तो आईपीएल 2020 के दौरान यूएई में हुए मैचों में बोल्ट टीम को पहले ओवर में विकेट दिला रहे थे। एक बार फिर टीम यूएई में पहुंच चुकी है, और बोल्ट को लेकर भी अच्छी खबर है कि वह आईपीएल 2021 मैचों में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

IPL पिछले वर्ष का प्रदर्शन (सभी मैच UAE में हुए थे)

  • जसप्रीत बुमराह – विकेट – 27 (मैच – 15 ) इकॉनमी – 6.76
  • ट्रेंट बोल्ट – विकेट – 25 (मैच – 15 ) इकॉनमी – 7.97

यह भी पढ़ें – IPL 2021 Phase 2: अबू धाबी पहुंचते ही Mumbai Indians हुई 6 दिनों के लिए क्वारंटाइन, GSP घड़ियों के जरिए स्थानीय स्वास्थ्य विभाग रखेगा नजर

IPL 2021 in UAE: मुंबई इंडियंस की स्पिन

राहुल चाहर और क्रुणाल पांड्या की स्पिन जोड़ी टीम के लिए मिडिल आर्डर में काम करती है। ना सिर्फ रनों में अंकुश बल्कि दोनों मुश्किल समय में विकेट चटकाकर टीम के लिए महत्वपूर्ण रोल निभाते हैं। क्रुणाल पांड्या गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी करते हैं, जो टीम के लिए प्लस पॉइंट साबित होता है।

दीपक चाहर और क्रुणाल पांड्या ने हाल ही में श्रीलंका के विरुद्ध सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। टीम के अधिकतर प्लेयर भारत की राष्ट्रीय टीम में खेल रहे हैं, जो टीम को मजबूत बनाती है।

 

IPL 2021 in UAE: मजबूत कोचिंग स्टाफ

मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट ना सिर्फ खिलाड़ियों पर बल्कि कोचिंग स्टाफ पर भी खूब मेहनत करती है. टीम ने हाल ही में पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल के बाद विनय कुमार को टैलेंट स्काउट के रूप में नियुक्त किया है. इनका काम प्रतिभाशाली क्रिकेटर्स को चुनना होता है.
मुख्य कोच की बात करें तो टीम के पास महिला जयवर्धने के रूप में शानदार हेड कोच है, जो पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेल भी चुके हैं. जानिए टीम के पीछे बतौर कोच कौन कौन कार्य कर रहा है –

टीम आइकॉन – सचिन तेंदुलकर
हेड कोच – महिला जयवर्धने
बैटिंग कोच – रॉबिन सिंह
बोलिंग कोच – शेन बॉण्ड
फील्डिंग कोच – जेम्स पामेंट

यह भी पढ़ें – IPL 2021 in UAE: मुंबई-चेन्नई की टीम पहुंची यूएई, इन खिलाड़ियों की पत्नी और गर्लफ्रैंड भी गईं साथ, देखें PHOTOS औक VIDEO

IPL 2021 in UAE: रोहित शर्मा की लाजवाब कप्तानी

मुंबई इंडियंस क्रिकेट के पास मजबूत बेंच नजर आता है। रोहित शर्मा की कप्तानी मुंबई इंडियंस टीम अपने मुख्य प्लेयर्स को मौके देती है। हमने देखा है कि कई मैचों में खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम अनुभवी प्लेयर्स को बैक करती है, यानी टीम स्थिर रहती है।

मुंबई इंडियंस टीम 5 बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है, और सभी खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में ही जीते हैं। मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल खिताब जीते हैं। टीम ने पिछले सीजन पहली बार लगातार दो बार खिताब जीते थे, जबकि इस सीजन खिताब की हैट्रिक लगाने का मौका टीम के पास है।

Editors pick