IPL 2021 in UAE: सनी देयोल के अंदाज में गाड़ी लेकर निकले Shikhar Dhawan, देखें Video: दिल्ली कैपिटल्स टीम में शामिल भारतीय प्लेयर शिखर धवन (Shikhar Dhawan IPL 2021) के इंस्टाग्राम वीडियो काफी फेमस है। धवन अक्सर सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो, सोशल मीडिया आदि शेयर करते हैं। फिलहाल वह भारत से बाहर हैं, और वहीं से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो सनी देओल के प्रसिद्ध गाने मैं निकला गड्डी लेकर’ पर शिखर धवन ने बनाया है, और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। DC Squad 2021, Delhi Capitals Team
IPL 2021 in UAE: सनी देओल अवतार में शिखर धवन
शिखर धवन वीडियो में इलेक्ट्रिकल बाइक पर बैठकर घूम रहे हैं। धवन ने इस पर सनी देओल की मूवी गदर फिल्म का गाना लगाया हुआ है। शिखर धवन अक्सर ऐसे मजेदार वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं।
हाल ही में शिखर धवन पहली बार बतौर कप्तान इंटरनेशनल दौरे के लिए चुने गए थे। श्रीलंका दौरे पर शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम ने वनडे सीरीज जीती थी, जबकि टी20 सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
View this post on Instagram
IPL 2021 in UAE: दिल्ली कैपिटल्स टीम (DC Squad 2021)
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals Team) की बात करें तो टीम अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 22 सितंबर को दुबई में खेलेगी। दिल्ली लीग में अंतिम मैच 8 अक्टूबर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विरुद्ध खेलेगी। अभी दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट टेबल में टॉप पर काबिज है। टीम ने ऋषभ पंत की कप्तानी में 8 मैचों में 6 में जीत दर्ज की है, दिल्ली 12 अंकों के साथ पहले स्थान पर है।
यह भी पढ़ें – IPL 2021: NCA clears Shreyas Iyer for IPL in UAE, will Delhi Capitals give him responsibility of captaincy?